विज्ञापन

5-स्टार सेफ्टी, 24 किमी का माइलेज, Tata की इस कार का फटाफट खत्म हो रहा है स्टॉक

सितंबर 2026 में Maruti Baleno सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. लेकिन, दूसरे स्थान पर रहने वाली कार ने अपनी पकड़ बना कर रखी है. टाटा की इस कार को लोगों ने खूब पसंद किया.

5-स्टार सेफ्टी, 24 किमी का माइलेज, Tata की इस कार का फटाफट खत्म हो रहा है स्टॉक
Tata Nexon
Tata

भारत में सितंबर 2026 की कार बिक्री के आंकड़ें आ गए हैं. इसमें Maruti Suzuki Baleno ने पहला स्थान हासिल किया है. कंपनी ने पिछले महीने Baleno की 25,392 यूनिट्स डिस्पैच की थी. ये पिछले साल से लगभग डबल है. लेकिन, दूसरे और तीसरे स्थान पर Tata की कारों का कब्जा रहा. लेकिन, आज हम बात करने वाले हैं दूसरे स्थान पर रहने वाली कार की. इस कार की डिमांड काफी ज्यादा रहा है. पिछले महीने इसकी बिक्री 20 हजार से ज्यादा रही. 

हम बात कर रहे Tata Nexon की. Nexon की खासियत इसका 5-स्टार सेफ्टी स्कोर, कई इंजन ऑप्शन और प्रीमियम फीचर्स हैं, जो इसे कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में दमदार ऑप्शन बनाते हैं. Tata Nexon ने सितंबर 2026 में 20,456 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. इस आंकड़े में Nexon EV भी शामिल है. पिछले साल सितंबर में इसकी 22,573 यूनिट्स बिकी थीं. इस तरह सालाना आधार पर बिक्री में करीब 9 फीसदी की गिरावट आई. इसके बावजूद Nexon दूसरे स्थान पर रही. ये Tata Punch से सिर्फ 123 यूनिट्स आगे रही, और इसके साथ तीसरे स्थान पर रही. 

Tata Nexon की कीमत 

Tata Nexon पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में उपलब्ध है. बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO जैसी SUV से होता है. पेट्रोल और डीजल इंजन वाली Nexon की एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये से 14.40 लाख रुपये तक जाती है. जबकि CNG वेरिएंट की कीमत 8.99 लाख रुपये से 14.59 लाख रुपये तक है. वहीं, Nexon EV की कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होकर 17.89 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 24 किमी तक जाता है.

Tata Nexon के डिजाइन और फीचर्स

Tata Nexon लगातार दो साल से कॉम्पैक्ट SUV बिक्री में टॉप स्थान पर रही है. इसके डिजाइन में Tata Curvv कॉन्सेप्ट की झलक देखने को मिलती है. इसमें ऊंचा बोनट, स्लैट जैसी डिजाइन वाली DRLs और पीछे एनिमेटेड लाइट बार दी गई है, जो कार लॉक करने पर लाइट इफेक्ट दिखाती है. केबिन में लेयर्ड डैशबोर्ड के साथ दो 10.25-इंच स्क्रीन मिलती हैं. इसके अलावा कैपेसिटिव टच क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है. ये फीचर्स ड्राइविंग और पार्किंग के दौरान सुविधा बढ़ाते हैं. हालांकि, इसके केबिन में कुछ पुराने डिजाइन वाले पार्ट्स की फिट और फिनिश एक जैसी नहीं लगती. साथ ही, केबिन में कप होल्डर की कमी भी एक परेशानी हो सकती है.

सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग, 208mm ग्राउंड क्लीयरेंस

Tata Nexon की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी सेफ्टी शामिल है. ये Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली पहली भारत में बनी कार थी. इसके बाद Bharat NCAP ने भी एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5-स्टार रेटिंग दी. इसमें सभी वेरिएंट में छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) स्टैंडर्ड दिए गए हैं. यानी ये फीचर्स बेस वेरिएंट में भी मिलते हैं. Nexon का ग्राउंड क्लीयरेंस 208mm है. खराब और टूटी सड़कों पर इसका सस्पेंशन भी आरामदायक ड्राइविंग देने के लिए तैयार किया गया है. 

कौन-सा Tata Nexon वेरिएंट खरीदना सही रहेगा?

Nexon के फीचर्स और कीमत को देखते हुए Creative Plus वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए एक बढ़िया हो सकता है, जो प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं लेकिन टॉप वेरिएंट पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते. इस वेरिएंट में डुअल स्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ और वायरलेस Apple CarPlay जैसे फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, खरीदने से पहले चुने गए इंजन और वेरिएंट के हिसाब से फीचर्स तथा कीमत को डीलरशिप से जरूर कन्फर्म कर लें. 

यह भी पढ़ें | अब लागू होगा BS-VII, टायर्स से होने वाले प्रदूषण पर भी नजर, बाइक-कार के लिए क्या बदलेगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Nexon, Car, Tata Nexon Price, Best Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com