विज्ञापन

चौथे T20I से पहले पूर्व भारतीय कप्तान की चेतावनी, बोले- गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी का कॉन्फिडेंस बिगाड़ दिया

कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने एक बार फिर गौतम गंभीर पर निशाना साधा है और वैभव को भारतीय प्लेइंग 11 में मौका न देने पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को लगातार तीन टी-20 मैच में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.

चौथे T20I से पहले पूर्व भारतीय कप्तान की चेतावनी, बोले- गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी का कॉन्फिडेंस बिगाड़ दिया
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान

पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत ने एक बार फिर गौतम गंभीर की रणनीति पर निशाना साधा है और लगातार वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने पर बयान दिया है. पूर्व भारतीय कप्तान ने सीधे तौर पर माना है कि लगातार प्लेइंग 11 से बाहर रहने से वैभव के आत्मविश्वास पर इसका प्रभाव पड़ेगा.  श्रीकांत ने माना है कि गंभीर और टीम मैनेजमेंट ने वैभव सूर्यवंशी का कॉन्फिडेंस बिगाड़ दिया है. 

1983 वर्ल्ड कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना ​​है कि टीम मैनेजमेंट के लगातार बदलावों ने खिलाड़ियों के कॉन्फिडेंस पर असर डाला है.  श्रीकांत ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,  "उन्होंने न सिर्फ संजू सैमसन का कॉन्फिडेंस खराब किया है, बल्कि वैभव सूर्यवंशी का कॉन्फिडेंस भी पूरी तरह से खराब कर दिया है. उन्हें वेस्टइंडीज जैसी टीम के खिलाफ तीन मैच खेलने का मौका दिया जा सकता था. अब जब उन्होंने अभिषेक को इतने लंबे समय तक खेलते हुए देख लिया है, तो उन्हें आराम दिया जा सकता है और अगले मैच में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं."

इसके बाद उन्होंने सैमसन की कंसिस्टेंसी पर सवाल उठाए, ओपनर संजू  ने भारत की 2026 T20 वर्ल्ड कप जीत में तीन शानदार पारियां खेली थीं, जिसमें फाइनल भी शामिल था, लेकिन उसके बाद से उनका फ़ॉर्म गिर गया है.

श्रीकांत ने कहा, "सैमसन का प्रदर्शन हमेशा उतार-चढ़ाव वाला रहा है. उनकी कंसिस्टेंसी हमेशा सवालों के घेरे में रही है. वह अचानक वर्ल्ड कप जैसा कमाल कर दिखाते हैं और फिर अचानक बुरी तरह फेल हो जाते हैं. अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी के साथ ऐसा उतार-चढ़ाव कभी नहीं होता. अब, फिर से, सैमसन अगले मैच में रन बनाएंगे."

बता दें कि टी-20 सीरीज का चौथा मैच आज यानी 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा, इस समय सीरीज 2-1 पर है. ऐसे में आज भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. 

ये भी देखें कौन हैं 17 साल छोटी वसीम अकरम की दूसरी पत्नी? सोशल वर्क में बना चुकी हैं बड़ी पहचान

यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 पर ईशान, वैभव को जगह नहीं, 1 बदलाव, चौथे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11

यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज, चौथा टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com