विज्ञापन

मेरठ के नीले ड्रम वाले मुस्कान-साहिल को आज मिलेगी सजा, फांसी की आहट से जेल में बेचैन हैं दोनों आरोपी

मुस्कान और साहिल की सजा का ऐलान बुधवार को मेरठ की अदालत करेगी. दोनों आरोपी फांसी की सजा की आहट से डरे हुए हैं. मुस्कान की सास का कहना है कि उसको तो नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी. ऐसे लोगों को चौराहे पर खड़ा करके गोली मार दी जानी चाहिए.

मेरठ के नीले ड्रम वाले मुस्कान-साहिल को आज मिलेगी सजा, फांसी की आहट से जेल में बेचैन हैं दोनों आरोपी
मेरठ नीला ड्रम मर्डर केस में आज मिलेगी मुस्कान-साहिल को सजा.
फाइल फोटो
  • मेरठ के नीले ड्रम वाले केस में मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल के लिए आज सजा का ऐलान होना है
  • दोनों पर मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या करने और उसके शव को नीले ड्रम में सीमेंट से छिपाने का आरोप है
  • जिला अदालत ने 30 सितंबर को दोनों की सजा पर फैसला सुनाया था
मेरठ:

मेरठ के नीले ड्रम वाली मुस्कान तो आपको याद ही होगी. उसके और उसके बॉयफ्रेंड साहिल की सजा का आज ऐलान होना है. जिला अदालत ने मुस्कान और साहिल को 30 सितंबर को दोषी करार दिया था. दोनों को आज सजा सुनाई जानी है. जिला जज अरविंद कुमार मिश्र की अदालत दोनों की सजा पर आज अपना फैसला सुनाएगी. मुस्कान ने  3 मार्च 2025 को बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में सीमेंट में छिपा दिया था. 126 तारीखों में चली सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को हत्या के मामले में दोषी माना था. कोर्ट ने ये भी माना कि दोनों ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या क और बाद में सबूत मिटाने की कोशिश की. फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा, 'अपराध समाज में भय का माहौल पैदा करता है. सभी सबूतों की जांच के बाद यह साफ हो गया कि दोनों ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या की और सबूतों को मिटाने की भी कोशिश की.

कोर्ट ने दोनों दोषियों को सजा के बारे में अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया था, जिसके बाद सजा का ऐलान किया जाना था. अदालत ने 19 सितंबर को ही दोषसिद्धि पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा था कि समाज में इस प्रकार के जघन्य अपराध के लिये अपराधियों को उचित सजा मिलनी चाहिए, जिससे समाज में स्पष्ट संदेश जाए.

Meerut Blue Drum Murder Case Verdict LIVE Updates

मुस्कान की सास और देवर ने मांगी ये सजा

मुस्कान रस्तोगी की सास और उसके पति सौरभ राजपूत की मां उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब उनके बेटे के कातिलों को सजा मिलेगी. मुस्कान की सास ने उसके और साहिल के लिए फांसी की सजा देने की मांग की है. 

मुस्कान ने पति की हत्या कैसे की?

मुस्कान ने पहले तो अपने पति सौरभ राजपूत को कथित तौर पर मादक पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर साहिल की हेल्प से चाकू से उसकी हत्या कर दी. आरोप के मुताबिक, हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हिमाचल जाकर पार्टी कर रहे थे.  17 मार्च को दोनों वापस लौटे. पुलिस ने दोनों को 18-19 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था. 19 मार्च को दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किए जाने के दौरान गुस्साए वकीलों ने साहिल की पिटाई भी कर दी थी.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-ब्लू ड्रम मर्डर केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, कोर्ट बोला- दोनों ने मिलकर की थी सौरभ की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut Blue Drum Murder Case, Meerut Blue Drum Murder Case Verdict, Meerut Muskan Sahil, Meerut Muskan Case In Hindi, UP Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com