विज्ञापन

विदेश से फंड लेकर राजस्थान में चला रहे धर्मांतरण का धंधा! जयपुर में पादरी के ठिकानों पर ED की रेड

ED को यह भी पता चला है कि रवि मोहन पहाड़िया लगातार कुछ विदेशी नागरिकों के संपर्क में थे. आरोप है कि उनके निर्देश पर अलग-अलग राज्यों में वंचित और आदिवासी समुदायों के बीच बैठकें और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे.

विदेश से फंड लेकर राजस्थान में चला रहे धर्मांतरण का धंधा! जयपुर में पादरी के ठिकानों पर ED की रेड
जयपुर में पादरी के ठिकानों पर ED की रेड
NDTV
  • जयपुर में विदेशी फंडिंग के कथित दुरुपयोग के मामले में छापेमारी हुई है.
  • पादरी रवि मोहन पहाड़िया को करीब दो करोड़ से अधिक विदेशी रकम मिली थी.
  • विदेश से मिला पैसा SC-वाल्मीकि और भील समुदायों के धर्म परिवर्तन कराने के लिए इस्तेमाल हुआ.

जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी फंडिंग के कथित दुरुपयोग के मामले में शुक्रवार (21 अगस्त) को दो ठिकानों पर छापेमारी की है. ED की जयपुर जोनल ऑफिस की टीम ने 21 अगस्त को FEMA यानी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत यह कार्रवाई की. एजेंसी के मुताबिक, मामला 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी रकम हासिल करने और उसे कथित तौर पर घोषित उद्देश्य से अलग इस्तेमाल करने से जुड़ा है. यह कार्रवाई पादरी रवि मोहन पहाड़िया से जुड़ी जांच के आधार पर की गई है.

Hope Ministry से जुड़े हैं पादरी रवि

एजेंसी के मुताबिक, रवि मोहन पहाड़िया एक प्रोटेस्टेंट मिशनरी हैं और Hope Ministry से जुड़े हुए हैं. ED को इनपुट मिला था कि उन्हें अमेरिका से करीब 2.20 करोड़ रुपये की विदेशी रकम मिली, जिसका कथित तौर पर इस्तेमाल जयपुर में SC-वॉल्मीकि और आदिवासी बहुल दक्षिण राजस्थान में SC-वाल्मीकि/ST-भील समुदायों के बीच धर्म बदलने और धर्म बदलने के कामों के लिए लिया जा रहा है.

ED की जांच में सामने आया कि रवि मोहन पहाड़िया और उनकी पत्नी गुंजन शर्मा को करीब 2.34 करोड़ रुपये की विदेशी रकम मिली.

अमेरिका के थॉमस ई. लिंच ने दिया फंड

एजेंसी का आरोप है कि इस रकम को बिजनेस और मैनेजमेंट कंसल्टेंसी, पब्लिक रिलेशंस सर्विस और परिवार के रखरखाव तथा सेविंग्स के नाम पर दिखाया गया. ED के मुताबिक, इस रकम का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका में रहने वाले डोनर थॉमस ई. लिंच से आया था. एजेंसी अब यह जांच कर रही है कि विदेश से आई इस रकम का वास्तविक इस्तेमाल किस काम के लिए किया गया. 

कई दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त

छापेमारी के दौरान ED ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं. एजेंसी के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि रवि मोहन पहाड़िया को करीब 2.88 करोड़ रुपये की विदेशी रकम डोनेशन के तौर पर मिली, जबकि उनके पास इसके लिए जरूरी FCRA अनुमति नहीं थी. ED का आरोप है कि विदेशी रकम हासिल करते समय उसके उद्देश्य को गलत तरीके से बताया गया और बाद में इस पैसे का इस्तेमाल निजी खर्चों, विदेश यात्राओं और अपने नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने में किया गया. 

ED अब इन गतिविधियों के पीछे विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. फिलहाल ED की जांच जारी है. एजेंसी जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डिवाइस की जांच के साथ-साथ विदेशी फंडिंग के स्रोत, रकम के इस्तेमाल और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगा रही है.

यह भी पढे़ं-

बहन को सब इंस्पेक्टर बनाने के लिए किया फर्जीवाड़ा, SI भर्ती के फिजिकल में गलती पड़ी भारी

दिल्ली से जयपुर के लिए बुक की कैब, तंगी से जूझ रहे सवारियों ने ड्राइवर की हत्या कर कार लूट ली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, ED Raid, ED Raid Jaipur, Jaipur ED Raid, Rajasthan Conversion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com