वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स का तीसरा एडिशन 3 अक्टूबर को शुरू हो चुका है, अबतक 4 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें इंडिया चैंपियंस ने दो मैच खेले हैं. इंडिया चैंपियंस ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 46 रन से हराया था तो वहीं, अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड चैंपियंस से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा मैच होने वाला है. WCL 2026 के सीजन में भारतीय टीम एक बार फिर पाकिस्तान की टीम से भिड़ने वाली है.
बता दें कि यह टूर्नामेंट पूर्व खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है, यानी एशियन गेम्स के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक दूसरे के आमने-सामने होंगे लेकिन इस बार पूर्व क्रिकेटरों के बीच जंग होगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला इसी महीने 10 अक्टूबर को खेला जाएगा. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में दोनों टीमों के पूर्व क्रिकेटर एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होंगे.

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 में कब है इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस का मुकाबला
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस का मुकाबला, 10 अक्टूबर 2026 को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा.
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस कितने बजे से शुरू होगा?
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 5 बजे से शुरू होगा. 4:30 बजे टॉस होगा.
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच का लाइव टेवीकास्ट कहां होगा?
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा.
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर होगा.
इंडिया चैंपियंस
रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, वरुण एरोन, हरभजन सिंह, पवन नेगी, पीयूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, ऋषि धवन, अभिमन्यु मिथुन
पाकिस्तान चैंपियंस
कामरान अकमल, शरजील खान, मोहम्मद हफीज, शाहिद अफरीदी, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, उमर अमीन, आसिफ अफरीदी, आमिर यामीन, सोहेल तनवीर, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज, रुमान रईस
यह भी पढ़ें | 10 छक्के, 8 चौके और 130 रन; डिविलियर्स-गेल की तूफानी पारियों ने WCL में लगाई आग, देखें Video
यह भी पढ़ें | वर्ल्ड कप 2027 के लिए सौरव गांगुली का गंभीर को संदेश, बोले- इन 3 खिलाड़ियों के बिना चैंपियन बनना मुश्किल...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं