अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड और मशहूर सिंगर एलेक्सिस विल्किंस से सगाई कर ली है. दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके ये खुशखबरी दी है. एलेक्सिस ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए काश पटेल के साथ फोटो पोस्ट की और मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब उन्होंने कानून को बीच में शामिल कर लिया है. वहीं काश पटेल ने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए दिल और अंगूठी की इमोजी बनाकर अपना प्यार जाहिर किया है. दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं.
❤️💍
— Kash Patel (@Kash_Patel) October 4, 2026
नैशविले से शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस की पहली मुलाकात साल 2022 में नैशविले में एक दोस्त के कार्यक्रम के दौरान हुई थी. इसके बाद साल 2023 की शुरुआत से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. भारतीय मूल के 45 वर्षीय काश पटेल और 26 साल की एलेक्सिस के बीच उम्र का 19 साल का बड़ा फासला है, लेकिन प्यार के आगे यह अंतर बिल्कुल फीका पड़ गया.एक इंटरव्यू में एलेक्सिस ने कहा था कि उन्हें उम्र के अंतर से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने बताया था कि पहली मुलाकात में ही उन्हें काश पटेल की ईमानदारी बहुत पसंद आई थी. एलेक्सिस के मुताबिक, काश पटेल हमेशा वैसे ही रहते हैं जैसे वे असल में हैं और उनकी यही खूबी, उनके मूल्य और उनका चरित्र उन्हें सबसे अलग बनाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन हैं कंट्री सिंगर एलेक्सिस विल्किंस
एलेक्सिस विल्किंस अमेरिका की एक जानी-मानी कंट्री सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं. वे अपनी दमदार आवाज और पारंपरिक कंट्री म्यूजिक के लिए पहचानी जाती हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बना ली थी. एलेक्सिस केवल गाने ही नहीं गातीं, बल्कि वे सामाजिक कार्यों और अमेरिकी सेना के जवानों के सम्मान में होने वाले कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके गाने युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल के बारे में
काश पटेल भारतीय मूल के अमेरिकी वकील और अधिकारी हैं, जिन्हें साल 2025 में एफबीआई (FBI) का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था. वे अमेरिकी राजनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा और चर्चित नाम हैं. काश पटेल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाते हैं. एफबीआई चीफ बनने के बाद से उनकी और एलेक्सिस विल्किंस की जोड़ी मीडिया और जनता के बीच लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप को भारत क्यों आ रहा याद? ब्राजील के चुनाव को लेकर कर दिया गलत पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं