विज्ञापन

8 साल के मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों ने मार डाला, तीन बहनों का इकलौता भाई था रणजीत

ग्रामीणों के मुताबिक कुत्तों ने बच्चे की खोपड़ी और कानों को बुरी तरह नोंच डाला था. बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा एक बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता था, जिनके घर का गुजारा भी बड़ी मुश्किल से चलता है. 

8 साल के मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों ने मार डाला, तीन बहनों का इकलौता भाई था रणजीत
NDTV

पंजाब के अमृतसर के हलका जंडियाला गुरु के अंतर्गत आते गांव जलाल में आवारा कुत्तों का भयानक कहर देखने को मिला है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे को नोंच-नोंच कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक बच्चे की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है, जो तीन बहनों का इकलौता और सबसे छोटा भाई था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणजीत सिंह गांव के ग्राउंड में गया हुआ था, जहां आवारा कुत्तों ने उस पर अचानक हमला कर दिया. हमला इतना भयानक था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस दिल दहला देने वाली घटना का पता तब चला जब गांव के कुछ छोटे बच्चों ने ग्राउंड में रणजीत सिंह का शव पड़ा देखा और शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया. 

खोपड़ी और कान को बुरी तरह नोंच डाला

ग्रामीणों के मुताबिक कुत्तों ने बच्चे की खोपड़ी और कानों को बुरी तरह नोंच डाला था. बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा एक बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता था, जिनके घर का गुजारा भी बड़ी मुश्किल से चलता है. 

इस दर्दनाक घटना के बाद जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक और दहशत की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित गरीब परिवार की आर्थिक मदद के लिए उचित मुआवजे और इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या को जल्द हल करने की पुरजोर मांग की है.

यह भी पढ़ें: कोल्हापुर में दर्दनाक हादसा: पूर्व गोकुल डेयरी निदेशक ने दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amritsar, Stray Dogs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com