विज्ञापन

भारत की तूफानी जीत, श्रीलंका के माथे पर लगा बड़ा धब्बा, 21 साल में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

श्रीलंका के माथे पर पर जो दाग लगा है, वह यह बताने के लिए काफी है कि फिलहाल इस देश की क्रिकेट के क्या हाल हैं. और भारत का दिया दंश उसे हमेशा सालता रहेगा

भारत की तूफानी जीत, श्रीलंका के माथे पर लगा बड़ा धब्बा,  21 साल में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया ने श्रीलंका को बहुत बुरी तरह से रौंद दिया
source: X

जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2025 में गुरुवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा साबित हुआ. किसी ने नहीं सोचा था कि धीमी पिच पर बैटिंग के लिए मशहूर श्रीलंका का इतना बुरा हाल होगा. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 169 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम सिर्फ 45 पर ही ढेर हो गई. जीत के साथ ही भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर रजत पदक ही सुनिश्चित किया बल्कि उसके माथे पर  बड़ा कलंक भी लगा दिया.पूर्ण कालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में टी20 के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका रहा, जब कोई टीम 45 रन पर ढेर हुई.  और इसी के साथ ही इस श्रीलंका सबसे कम स्कोर पर आउट होने के मामले में विंडीज के साथ 21 साल के इतिहास में संयुक्त रूप से पहली टीम बन गई.  श्रीलंका से सात साल पहले 2019 में विंडीज के नाम पर यह धब्बा लगा था. वैसे श्रीलंका की हार तभी तय हो गई थी, जब उसके 5 विकेट गिर गए थे. 

पूर्ण टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों का टी20 में सबसे कम स्कोर, दाग बड़ा है!

स्कोर

देश

बनाम

जगह

साल

45

वेस्टइंडीज

इंग्लैंड

बासेटेरे

2019

45

श्रीलंका

भारत

निसिन

2026

55

वेस्टइंडीज

इंग्लैंड

दुबई

2021

56

अफ़गानिस्तान

दक्षिण अफ्रीका

टौरौबा

2024

57

जिम्बाब्वे

पाकिस्तान

बुलावायो

2024

श्रीलंकाई टीम  सिर्फ 45 रन पर ढेर हुई, तो वह पूर्ण टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में सबसे कम कम रनों पर आउट होने वाली संयुक्त रूप से नंबर-1 टीम  बन गई. उसके अलावा विंडीज एक और टीम है, जो 45 पर आउट हुई है. 

यहीं तय हो गई थी श्रीलंका की हार

कभी-कभी श्रीलंका जैसी शुरुआत करने के बावजूद टीम 169 रनों का लक्ष्य हासिल कर सकती हैं. श्रीलंका ने 3 विकेट 2 ही रन पर गंवा दिए थे. और इसमें दो बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके थे. यहां से भारत की जीत रूपी तस्वीर स्पष्ट हो गई थी. लेकिन जब उसका पांचवां विकेट सिर्फ 18 रन पर गिरा, तो साफ हो गया कि अब यहां से औपचारिकता भर बाकी बची है. और यह कुछ ही देर में साफ भी हो गया. और जब 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीलंका ने 10वां विकेट गंवाया, तो उस पर बड़ा कलंक भी लग गया. 

भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर पर 5 विकेट

रन

देश

जगह

साल

9

दक्षिण अफ्रीका

तिरुवनंतपुरम

2022

18

श्रीलंका

निसिन*

2026

20

अफ़गानिस्तान

दुबई

2022

21

श्रीलंका

विशाखापत्तनम

2016

21

न्यूज़ीलैंड

अहमदाबाद

2023

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड रिकॉर्ड! अब रिकॉर्ड बुक में सिर्फ भारत, 100+ रन से जीत के मामले में कोई नहीं आसपास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, India Vs Sri Lanka 10/01/2026 Insl10012026274308, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com