विज्ञापन

'स्मित मच्छार आप हीरो हैं', PM मोदी ने की फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट की तारीफ, ट्रंप, नेतन्याहू ने भी किया 'सैल्यूट'

पीएम मोदी ने कहा कि फ्लाइट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की वजह से ही सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई.भारत को उन पर गर्व है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारतीय पायलट को हीरो बताया है.

'स्मित मच्छार आप हीरो हैं', PM मोदी ने की फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट की तारीफ, ट्रंप, नेतन्याहू ने भी किया 'सैल्यूट'
पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट की तारीफ
  • पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई हमले को नाकाम करने वाले पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है
  • पीएम मोदी ने कहा कि गंभीर घायल होने के बावजूद पायलट ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई और बड़ी त्रासदी टाल दी
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पायलट स्मित मच्छार को हीरो बताया और उनकी सूझबूझ की तारीफ की

'दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई' की फ्लाइट में कथित हमले की कोशिश को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ करने हुए उनको हीरो बताया है. इससे पहले ट्रंप और नेतन्याहू भी उनको हीरो बता चुके हैं. उन्होंने काम ही कुछ आसा किया है कि पूरी दुनिया उनकी मुरीद हो गई है. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, 'स्मित मच्छार एक हीरो हैं.' पीएम मोदी ने कहा कि बहुत ही खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भी उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए बहुत ही हिम्मत दिखाई. उनकी बहादुरी की वजह से ही सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई. भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है.'

पीएम मोदी कहा- भारत को पायलट स्मित मच्छार पर गर्व है

पीएम मोदी ने को पायलट के हमले में घायल हुए भारतीय पायलट के जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की. बता दें कि पीएम मोदी के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय पायलट की बहादुरी की जमकर तारीफ की है. ट्रंप ने स्मित मच्छार को हीरो बताते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.

ट्रंप ने भारतीय पायलट को बताया 'हीरो'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमले में घायल होने के बाद भी पायलट ने संयम नहीं खोया और उनकी सूझबूझ ने स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई. ट्रंप ने स्मित को हीरो बताया. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमले में घायल होने के बाद भी पायलट ने संयम नहीं खोया और उनकी सूझबूझ ने स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई. ट्रंप ने स्मित को हीरो बताया. उन्होंने कहा कि उड़ान के दौरान सह-पायलट ने कथित तौर पर भारतीय पायलट पर हमला किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उन्होंने मदद मांगकर स्थिति को संभालना.

नेतन्याहू ने स्मित मछार को किया 'सैल्यूट'

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने भारतीय पायलट को उनकी बहादुरी के लिए 'सैल्यूट' करते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा कि 'मैं भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए सलाम करता हूं.' चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों और क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की, जिससे हवा में एक बड़ी दुर्घटना टल गई.'

Latest and Breaking News on NDTV

इजरायली पीएम ने कहा कि कैप्टन मच्छार की वजह से ही इजरायली नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बच सकी. नेतन्याहू ने कहा कि 'मैं कैप्टन मछार के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं. वह एक सच्चे हीरो हैं.'

ये Video भी देखें:| Dubai Flight Emergency Landing:प्लेन हाईजैक की कोशिश ? गुस्से में नेतन्याहू..!OP NEWS

ये भी पढ़ें-ट्रंप ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया ‘हीरो'; बहादुरी की चर्चा, फ्लाईदुबई विमान हादसे की सुनाई कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dubai Tel Aviv Flight, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com