राजस्थान के बूंदी जिले में एक युगल ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. इससे कुछ घंटे पहले ही युवती के पिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी. इम मामले में पुलिस ने बताया कि केशवरायपाटन पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को यह घटना हुई.
पुलिस के अनुसार, युवती के पिता ने सोमवार को जब बेटी को घर पर नहीं पाया तो उन्हें लगा कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है, जिसके बाद पिता ने मंगलवार को कथित तौर पर पंखे से लटक कर जान दे दी. पुलिस ने कहा कि मृतक जोड़े की पहचान बूंदी जिले के दबलाना पुलिस थाना क्षेत्र के तलेरा कस्बे के निवासी नवल किशोर गौतम (30) और ठिकरदा गांव की योगिता कंवर (20) के रूप में हुई है.
निवाड़ी : टीचर का आंगनबाड़ी सहायिका के साथ अश्लील VIDEO वायरल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
वहीं मामले में पुलिस उपायुक्त दिलीप मीणा ने बताया कि नवल किशोर बूंदी की अनाज मंडी में काम करता था और योगिता के घर अक्सर उसका आना-जाना था. केशवरायपाटन पुलिस स्टेशन के प्रभारी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि प्रेमी युगल मोटर साइकिल पर गुडला रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर आ रही एक रेल के सामने कथित तौर पर कूद गया.
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद किया. केशवरायपाटन पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. प्रभारी पालीवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक और युवती प्रेम में थे और जान देने के लिए एक साथ ट्रेन के सामने कूद गए.
धार : लोन एजेंट के साथ लूट, बाइक पर सवार होकर आए बदमाश, छीन ले गए रुपयों से भरा बैग
उपायुक्त मीणा ने बताया कि योगिता के पिता अजय सिंह गौड़ ने समाज के डर से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने अजय सिंह गौड़ की मौत के लिए दबलाना थाने में और युगल की मौत के लिए केशोरायपाटन थाने में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मौत के अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं