एशियन गेम्स 2026 के जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत को दो पदक हासिल हुए हैं. ये दोनों पदक कोई और नहीं बल्कि भारत के भविष्य कहे जाने वाले यशवीर सिंह और रोहित यादव ने दिलाया है. स्पर्धा के दौरान के दौरान श्रीलंकाई स्टार रुमेश पथिरागे टॉप पर रहे. जिन्होंने मुकाबले के दौरान 88.55 मीटर का बेस्ट थ्रो किया. जिसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया है. इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर भारतीय एथलीट यशवीर सिंह और रोहित यादव ने कब्जा जमाया. मुकाबले के दौरान यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर और रोहित यादव ने 84.35 का बेस्ट थ्रो किया. जिसके लिए यशवीर को सिल्वर, जबकि रोहित को ब्रॉन्ज मेडल से नवाजा गया है.
फिर मेडल से चूके अरशद नदीम
पाक फैंस को एक बार फिर अरशद नदीम से मेडल की आस थी. मगर उन्होंने अपने चाहने वालों को निराश ही किया है. हाल में ही संपन्न हुए ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वह पदक से चूक गए थे. उस दौरान उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में नौवें स्थान पर रहते हुए अपने सफर का समापन किया था. वहीं एशियन गेम्स 2026 में उन्होंने चौथे पायदान पर रहते हुए लोगों का निराश किया है. पिछली बार वह अपने देश के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल लाने में कामयाब हुए थे. उस दौरान उन्होंने 92.97 मीटर का थ्रो फेंकते हुए ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था. जिसके लिए गोल्ड से नवाजा गया था.

एशियन गेम्स 2026 फाइनल में बेस्ट थ्रो करने वाले सभी भाला फेंक खिलाड़ी
88.55 मीटर (गोल्ड मेडल) - रुमेश पथिरागे - श्रीलंका
85.72 मीटर (सिल्वर मेडल) - यशवीर सिंह - भारत
84.35 मीटर (ब्रॉन्ज मेडल) - रोहित यादव - भारत
80.29 मीटर - अरशद नदीम - पाकिस्तान
78.74 मीटर - युता साकियामा - जापान
78.08 मीटर - सुमेधा रणसिंघे - श्रीलंका
75.80 मीटर - सरवर इस्मोइलोव - उज्बेकिस्तान
73.50 मीटर - मुहम्मद यासिर - पाकिस्तान
71.73 मीटर - रिन सुजुकी - जापान
70.87 मीटर - एलेक्सी खलीस्तोव - कजाखस्तान
75.10 मीटर - ताइपोंग नाम - कोरिया
एशियन गेम्स 2026 में क्यों नहीं खेल रहे थे नीरज चोपड़ा?
कई लोगों के सवाल है कि नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स 2026 में क्यों शिरकत नहीं किया? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. 28 वर्षीय चोपड़ा मौजूदा समय में चोटिल हैं. उन्हें ट्रेनिंग के दौरान एंकल में लिगामेंट इंजरी हो गया था. जिसके बाद उन्होंने एशियन गेम्स से दूर रहने का फैसला लिया था.
यह भी पढ़ें- सालों की मेहनत रंग लाई, विंध्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं