- दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बारिश और सुहावना मौसम बना रहेगा
- पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी के नए लो प्रेशर एरिया के कारण दुर्गा पूजा से पहले बारिश की संभावना है
- राजस्थान के कई जिलों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश जारी है
Kal Ka Mausam 19 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 29 सितंबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर बिहार और बंगाल तक शामिल है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.
अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली-NCR में कल भी बारिश
दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह सुहावना बना रहेगा. कल तापमान 33 डिग्री से बढ़कर 23 डिग्री के बीच रहेगा. कई जगहों पर बारिश का बी आसार है. दिनभर आसमान में बादल छाये रहेंगे. जबकि 30 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। अक्टूबर की शुरुआत में भी मौसम शुष्क रहेगा, 1, 2 और 3 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिसमें तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास स्थिर रहेगा.
बंगाल में भारी बारिश
बंगाल की खाड़ी के ऊपर नए लो प्रेशर एरिया बनने के कारण दुर्गा पूजा के त्योहार से पहले पश्चिम बंगाल में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दबाव का पश्चिम बंगाल पर सीधा असर पड़ने की संभावना कम है, हालांकि इसके आगे बढ़ने से राज्य पर थोड़ा असर पड़ सकता है. कल भी बंगाल के कई जिलों में बारिश की संभावना है. 4 अक्तूबर तक पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर जारी रहेगा.

राजस्थान के कई जिलों में बारिश
एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान में कई जिलों में बारिश जारी है. आज सुबह से ही बीकानेर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि कल भी इन इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा. हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर थोड़ा कम जरूर होगा. लेकिन पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने और बाकी इलाकों में हफ्तेभर कम बारिश होगी.
यूपी के कई जिलों में बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक मौसम बदल चुका है. पिछले 3-4 दिनों से बारिश हो रही है और तापमान भी काफी कम हो गया है. मौसम विभाग ने कल भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.
बिहार में आंधी-बारिश की संभावना
बिहार में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई जगहों पर बारिश हो रही है. आईएमजी का कहना है कि कल भी बिहार में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने के साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है. यह स्थिति 1 अक्टूबर तक जारी रह सकती है.
उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश
पहाड़ी राज्यों में भी बारिश जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, कल उत्तराखंड कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.
हरियाणा और पंजाब में भी बारिश
मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी बारिश की संभावना जताई है. कल हरियाणा और चंडीगढ़ में कहीं-कहीं से लेकर कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का पूर्वानुमान है. वहीं पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
- अत्यंत भारी बारिश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह.
- मध्यम से भारी बारिश: उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक.
- हल्की से मध्यम बारिश: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं