विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2017

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 2 जवान शहीद, 15-20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

मुठभेड़ के इलाके से एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर के जरिये घायल जवानों को निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए रायपुर में भर्ती कराया गया है.

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 2 जवान शहीद, 15-20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
घायल जवानों को हेलिकॉप्टर के जरिये इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है
  • चिंतागुफा के टुंडामरका के जंगलों में हुई मुठभेड़
  • 5 जवान घायल, 3 की हालत गंभीर
  • दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में 7 और सुकमा के कुकानर में 2 नक्‍सली गिरफ्तार
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ज्‍वाइंट ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी का दावा किया है, लेकिन इस मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवानों के शहीद होने की भी ख़बर है. इस अभियान के दौरान 5 जवान घायल भी हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने 15-20 नक्सलियों को मार गिराया.

नक्सल ऑपरेशंस के डीजी डीएम अवस्थी ने बताया कि सुबह तकरीबन 10 बजे चिंतागुफा के टुंडामरका के जंगलों में मुठभेड़ शुरू हुई. अवस्थी के मुताबिक नक्सलियों ने सोचा भी नहीं होगा कि टुंडामरका में उनके खिलाफ हमला होगा, इस हमले में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है.

मुठभेड़ के इलाके से एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर के जरिये घायल जवानों को निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में 7 नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सुकमा के कुकानर से भी 2 नक्सलियों को पकड़ा गया है. बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक नक्‍सली को मुठभेड़ में ढेर कर दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh, Naxal Encounter, Bastar, Maoists Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com