विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2017

शीतलहर से कांप रहे पंजाब और हरियाणा, न्यूनतम तापमान में गिरावट

शीतलहर से कांप रहे पंजाब और हरियाणा, न्यूनतम तापमान में गिरावट
पंजाब में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से भीषण सर्दी हो रही है (फाइल फोटो).
नई दिल्ली: उत्तर भारत में शीतलहर जारी है जिससे पंजाब और हरियाणा कांप रहे हैं. पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे  है. माना जा रहा है कि 16 जनवरी के बाद बारिश हो सकती है जिससे सर्दी का प्रकोप और बढ़ सकता है.  

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड की स्थिति बनी हुई है. दोनों राज्यों में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा का हिसार दोनों राज्यों में सबसे अधिक ठंडा रहा, जहां न्यूनतम पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

करनाल में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है. अंबाला में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नारनौल में न्यूनतम पारे के शून्य से ऊपर पहुंचने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, फिर भी वहां का रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम पारा 2.2, लुधियाना में 6.9 और पटियाला में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी चंडीगढ़ में सुबह का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
(इनपुट एजेंसी से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
देखिए : विवाह समारोह में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ थिरकते नजर आए फारूक अब्दुल्ला
शीतलहर से कांप रहे पंजाब और हरियाणा, न्यूनतम तापमान में गिरावट
पंजाब के बटाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, 23 लोगों की मौत- घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच
Next Article
पंजाब के बटाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, 23 लोगों की मौत- घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com