अगर आप सरकारी स्कूल में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. पंजाब सरकार ने 1013 लेक्चरर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और 31 जुलाई 2026 तक फॉर्म भरे जा सकेंगे. भर्ती 12 अलग-अलग सब्जेक्ट्स के लिए निकाली गई है. सबसे ज्यादा वैकेंसी हिस्ट्री सब्जेक्ट में है. अगर आपके पास जरूरी डिग्री और एलिजिबिलिटी है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ये एक अच्छा मौका माना जा रहा है.
12 सब्जेक्ट्स में होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत कुल 1013 पद भरे जाएंगे. इनमें 829 नई वैकेंसी और 184 बैकलॉग वैकेंसी शामिल हैं. सबसे ज्यादा 210 पद हिस्ट्री के लिए हैं. इसके अलावा इंग्लिश के 141, पॉलिटिकल साइंस के 131, मैथ्स के 105, पंजाबी के 99, कॉमर्स के 98, फिजिक्स के 58, इकोनॉमिक्स के 50, केमिस्ट्री के 41, बायोलॉजी के 37, हिंदी के 29 और जियोग्राफी के 14 पदों पर भर्ती होगी.
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित सब्जेक्ट में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए.
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एड. की डिग्री भी जरूरी है.
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए.
- इसके अलावा 10वीं में पंजाबी भाषा अनिवार्य या ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर पास होना भी जरूरी है.
एज लिमिट और सिलेक्शन प्रोसेस
- आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए.
- एससी, एसटी, दिव्यांग और दूसरी रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को पंजाब सरकार के नियमों के मुताबिक एज रिलैक्सेशन मिलेगा.
- सिलेक्शन प्रोसेस दो स्टेज में पूरा होगा.
- पहले स्टेज में 300 अंकों की लिखित परीक्षा होगी.
- लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
- लिखित परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को दूसरे स्टेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
- दोनों स्टेज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल मेरिट के आधार पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी.
प्रोबेशन में कितनी मिलेगी सैलरी
फाइनल सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को शुरुआती 3 साल के प्रोबेशन पीरियड में हर महीने 34,500 रुपये से 35,400 रुपये तक फिक्स सैलरी मिलेगी. इस दौरान डीए और एचआरए जैसे सरकारी भत्ते नहीं मिलेंगे. 3 साल का प्रोबेशन पूरा होने के बाद रेगुलर पे-स्केल के साथ दूसरे सरकारी भत्तों का भी फायदा मिलेगा.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- 1 जुलाई से आवेदन शुरू होने के बाद सबसे पहले ऑफिशल पोर्टल पर जाएं.
- होमपेज पर Lecturer Cadre Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और अपनी एजुकेशनल और पर्सनल इनफॉर्मेशन भरें.
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का पेमेंट नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI से करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी एक बार अच्छी तरह चेक करें.
- फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें - जल्द 7 लाख से अधिक डिलीवरी करने वालों की जगह आ जाएंगे रोबोट्स? जानें क्यों ये बात चर्चा में है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं