पंजाब पुलिस को उस समय काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाने के बाद एक कैदी को शादी समारोह में नाचते हुए देखा गया. इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने एक उप-निरीक्षक सहित दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया.
अधिकारियों के मुताबिक सवोत्तम सिंह उर्फ लक्की संधू अपहरण के एक मामले में लुधियाना के केंद्रीय कारागार में बंद था. उसे मूत्र संबंधी समस्या की शिकायत के बाद आठ दिसंबर को स्नाकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ ले जाया गया था.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
संधू पर दंगा, अपहरण, हमला, जबरन वसूली और गोलीबारी सहित कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है. जेल अधिकारियों ने कहा कि लुधियाना पुलिस आयुक्तालय की एक टीम उसके साथ इलाज के लिए पीजीआईएमईआर गई, और कोई भी जेल कर्मचारी उसके साथ नहीं था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं