विज्ञापन

'अगर खिलाफ हैं होने दो' दिलजीत दोसांझ ने इंदौर में राहत इंदौरी के पढ़े शेर, विरोधियों को दिया करारा जवाब

दिलजीत दोसांझ का इंदौर कॉन्सर्ट हो गया है, जिसमें एक बार फिर पंजाबी सिंगर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा- किसी के बाप का हिंदुस्तान नहीं है. 

'अगर खिलाफ हैं होने दो' दिलजीत दोसांझ ने इंदौर में राहत इंदौरी के पढ़े शेर, विरोधियों को दिया करारा जवाब
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने राहत इंदौरी के शेर को इंदौर कॉन्सर्ट में दोहराया
NDTV
नई दिल्ली:

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने रविवार रात इंदौर में अपने ‘लाइव कंसर्ट' के दौरान कहा कि उन्हें मध्यप्रदेश के इस शहर में प्रस्तुति देने से रोकने की कोशिश की गई, इसके बावजूद उन्होंने बिना डरे श्रोताओं से किया गया वादा निभाया. दिलजीत दोसांझ ने कंसर्ट की शुरुआत में श्रोताओं से ‘जय श्री महाकाल' का जयकारा लगवाया. उन्होंने कहा, ‘‘देखो, यह महाकाल की धरती है और यहां आने से हमें कोई रोक नहीं सकता. न तो हम डरे थे पहले और न डरते हैं आज. और आप लोग कहां डरते हैं? आप लोगों की ताकत है जो आज हम यहां हैं.''

दिलजीत दोसांझ ने कहा- सारी पाबंदियों के बाद भी खड़ा हूं

42 वर्षीय पंजाबी गायक ने कहा कि उन्हें इंदौर आने से बहुत रोका गया, लेकिन वह श्रोताओं से अपना वादा निभाने के लिए शहर पहुंचे. जहां दिलजीत दोसांझ ने कहा, ‘‘हालांकि मुझे यहां आने से बहुत रोका गया, पर फिर भी आया हूं. क्योंकि एक बार किसी से गल (बात) कह दी कि मैं आऊंगा. फिर मैं पीछे नहीं हटता. सारी पाबंदियों के बाद भी खड़ा हूं यहां.''

ये भी पढ़ें- तमन्ना भाटिया का छठ गाना, 'छठी मैया' में दिखाई आस्था, कहा- मेरे लिए सौभाग्य की बात

राहत इंदौरी की शेर को दिलजीत ने पढ़ा

दोसांझ ने राहत इंदौरी की एक मशहूर गजल के कुछ शेर एक बार फिर सुनाते हुए कहा, ‘‘अगर खिलाफ हैं होने दो, जान थोड़ी है, यह सब धुआं है, कोई आसमान थोड़ी है...सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है.'' 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इंदौर में दोसांझ के कार्यक्रम में बम विस्फोट की धमकी को लेकर पिछले दिनों महापौर कार्यालय, तीन बैंकों और तीन निजी विद्यालयों को ई-मेल भेजे गए थे. हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद इन संदेशों को पहली नजर में फर्जी बताया था.

ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत, घर से दूर पिया बिहरिया को बिहार जाने और छठ पूजा के लिए मनाती पत्नी, डिंपल सिंह संग शानदार केमिस्ट्री

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh, Rahat Indori, Diljit Dosanjh Indore Concert, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com