पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों के एक बडे सौदागर को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी कई साल से पाकिस्तान में बैठे भारत के दुश्मनों के साथ मिलकर अवैध हथियारों औऱ ड्रग्स तस्करी की डीलिंग करता था. पाकिस्तान में शाह चाचा, कालू चेयरमैन हाजी इन नाम के लोगों बात कर रहा था. पंजाब के अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की तरफ से यह करवाई की गई. पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार किया.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम राजिंद्र कुमार है. उसने अमन की मौत के बाद इस काम को शुरू किया था. पंजाब के बड़े गैंगस्टर जयपाल का साथी अमन अटारी का रहने वाला था अमन भी पहले पाकिस्तान लगातर ड्रग्स तस्करों हथियार तस्करों से बात करता था.उसके खिलाफ अमृतसर में स्टेट ऑपरेशन सेल ने 6 जून 2022 को ड्रग्स तस्करी के आरोप में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया था.उसकी निशानदेही पर तस्कर इंद्रजीत सिंह को भी अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ हुई थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद 3 पिस्टल बरामद की है. ये तीन पिस्टल अमृतसर में तरणतारण के रहने वाले राजन सिंह से बरामद हुईं,उसे भी पकड़ लिया गया है. जांच में पता चला की अमृतसर के रहने वाले गुलविंदर सिंह ने 2022 में राजिंद्र कुमार का संपर्क वॉट्स एप के जरिए पाकिस्तान के ड्रग्स तस्कर तारूफ से करवाया था. इसके बाद गुलविंदर और राजिंद्र ने पाकिस्तान से ड्रग्स और हथियारों की 4 खेपें मंगवाई.
ये खेपे ड्रोन से अमृतसर देहात इलाके में आई थी. इन खेपों में 5 पिस्टल और 5 पैकेट हेरोइन के आए थे. इनमे से 2 पिस्टल और 5 पैकेट इन लोगों ने अलग अलग पार्टीज को सप्लाई कर दिए थे. दोनों अपराधियों पर कई केस पहले से कई केस दर्ज हैं. ये तीनो लंबे वक्त से पाकिस्तान बात कर रहे है और ड्रोन से आने वाले हथियार और ड्र्ग्स की खेप को देश के कई राज्यों जैसे पँजाब चंडीगढ़ यूपी उत्तराखंड दिल्ली तक सप्लाई करते थे.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं