विज्ञापन

PSTET Admit Card 2026: पंजाब टीईटी एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

PSTET Admit Card 2026: आवेदन करने वाले अभ्यर्थी हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट pstet2025.org से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जा रहा है.

PSTET Admit Card 2026: पंजाब टीईटी एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
PSTET Admit Card 2026

PSTET Admit Card 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की तरफ से पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वो अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं. पंजाब टीईटी परीक्षा का आयोजन राज्य के अलग-अलग तमाम केंद्रों पर किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि कैसे आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा को लेकर क्या जानकारी दी गई है. 

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pstet2025.org पर जाएं
  • होमपेज पर 'PSTET Admit Card 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें
  • जानकारी सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें

एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें ये चीजें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर अपने नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता और समय को एक बार ठीक से जरूर देखना चाहिए. अगर किसी भी तरह की गलती है तो इसकी शिकायत तुरंत करें. इसके अलावा परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं. 

कब शुरू हुए थे आवेदन?

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन जमा करने की तारीख 6 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक थी. इसके बाद करेक्शन विंडो 21.02.2026 से 23.02.2026 तक खुली थी. अब पंजाब में अलग-अलग केंद्रों पर 15 मार्च को ये परीक्षा आयोजित की जाएगी, यही वजह है कि एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी तुरंत डाउनलोड कर लें. परीक्षा आयोजित होने के बाद बोर्ड की तरफ से आंसर की जारी की जाएंगीं. बताया गया है कि रिजल्ट 2 अप्रैल 2026 को घोषित कर दिया जाएगा. 

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PSTET Admit Card 2026, PSTET Admit Card 2026 Download, Punjab TET Hall Ticket, Punjab TET Admit Card, PSTET Admit Card Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com