विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में PM मोदी का किया स्वागत, फैमिली डिनर में हुए शामिल

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क से वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं. यहां से उनकी स्टेट विजिट शुरू हो गई है. वॉशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर पीएम मोदी का स्वागत किया गया.

ज्वॉइंट बेस एंड्रयूज पर पीएम मोदी स्वागत फ्लाइट लाइन सेरेमनी के साथ हुआ.

न्यूयॉर्क:

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल में छठी बार अमेरिका के दौरे पर हैं. पीएम मोदी का यह दौरा खास है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी महिला जिल बाइडेन के बुलावे पर पीएम मोदी पहली बार अमेरिका की राजकीय यात्रा पर गए हैं. पीएम मोदी 21 जून से 24 जून की सुबह तक अमेरिका में रहेंगे.

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया.

  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क से वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं. यहां से उनकी स्टेट विजिट शुरू हो गई है. वॉशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर पीएम मोदी का स्वागत किया गया. इस दौरान भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान की धुन भी बजाई गई. एयरपोर्ट के बाहर हजारों की तादाद में भारतीय समुदाय के लोग भी जमा थे. उन्होंने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए.

  3. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने कहा कि हमारा रिश्ता सिर्फ सरकारों के बारे में नहीं है. हम उन परिवारों और मित्रता का जश्न मना रहे हैं जो दुनिया भर में फैले हुए हैं, जो हमारे दोनों देशों के संबंधों को महसूस करते हैं. अमेरिका-भारत साझेदारी गहरी और व्यापक है क्योंकि हम संयुक्त रूप से वैश्विक चुनौतियों से निपटते हैं.

  4. पीएम मोदी ने वॉशिंगटन में टॉप कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की. इसमें माइक्रोन के सीईओ संजय मेहरोत्रा, जीई एच लॉरेंस कल्प जूनियर के सीईओ और एप्लाइड मैटेरियल्स के सीईओ गैरी डिकर्सन शामिल हैं. 

  5. इसके बाद पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुलाकात होगी. फिर पीएम मोदी बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के साथ इंटिमेट डिनर यानी फैमिली डिनर करेंगे. डिनर भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजे होगा.

  6. 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर UN के नॉर्थ लॉन के गार्डन में खास कार्यक्रम हुआ. इसका नेतृत्व पीएम मोदी ने किया. यहां पीएम की मौजूदगी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना.

  7. गुरुवार को पीएम मोदी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार द्वारा आयोजित रात्रिभोज (स्टेट डिनर) में शामिल होंगे. उन्हें व्हाइट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा. इसके तहत 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. बाद में पीएम मोदी ओवल ऑफिस में जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

  8. गुरुवार शाम को पीएम मोदी अमेरिकी संसद कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. यूएस कांग्रेस की संयुक्त बैठक में यह पीएम का दूसरा संबोधन होगा. इससे पहले उन्होंने 2016 में संबोधित किया था.

  9. पीएम मोदी ने बुधवार सुबह न्यूयॉर्क में टेस्ला सीईओ एलन मस्क से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया- 'एलन मस्क आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. हमने ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिकता तक के मुद्दों पर बहुआयामी बातचीत की.'  

  10. पीएम मोदी का मेगा शो उनकी यात्रा के अंतिम दिन यानी 23 जून को होगा. जब पीएम मोदी वॉशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग और इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में देश भर के डायस्पोरा नेताओं की आमंत्रण सभा को संबोधित करेंगे.


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Pm Modi Us Visit, PM Modi US Visit Live, International Yoga Day 2023, Washington DC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com