विज्ञापन

हरिमंदिर साहिब पहुंचकर CM मान ने टेका मत्था, बेअदबी‑विरोधी कानून को बताया ऐतिहासिक

CM मान ने कहा कि बेअदबी की घटनाएं पंजाब की अमन‑शांति, भाईचारे और सामाजिक एकता को तोड़ने की गहरी साजिश का हिस्सा रही हैं. उन्होंने बताया कि देश के वरिष्ठ कानूनी विशेषज्ञों से सलाह‑मशविरा कर यह कानून तैयार किया गया है, जिसमें दोषी पाए जाने पर उम्रकैद, यहां तक कि मरते दम तक जेल की सजा का प्रावधान किया गया है.

हरिमंदिर साहिब पहुंचकर CM मान ने टेका मत्था, बेअदबी‑विरोधी कानून को बताया ऐतिहासिक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचकर मत्था टेका और जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट‑2026 को लागू करने की समझ और शक्ति प्रदान करने के लिए आभार जताया. मुख्यमंत्री ने इस कानून को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मान‑मर्यादा की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम करार दिया.

श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की सेवा सौंपे जाने पर उनका मन कृतज्ञता से भरा हुआ है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सौभाग्यशाली है कि उसे यह ऐतिहासिक कानून पारित करने का अवसर मिला, जो भविष्य में इस तरह की घिनौनी घटनाओं को रोकने में निर्णायक साबित होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हर सिख के लिए पिता समान हैं और उनकी मान‑मर्यादा की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है. जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट‑2026 यह सुनिश्चित करता है कि बेअदबी जैसे अक्षम्य अपराध में दोषी पाए जाने वालों को कड़ी और मिसाल कायम करने वाली सजा मिले.

CM मान ने कहा कि बेअदबी की घटनाएं पंजाब की अमन‑शांति, भाईचारे और सामाजिक एकता को तोड़ने की गहरी साजिश का हिस्सा रही हैं. उन्होंने बताया कि देश के वरिष्ठ कानूनी विशेषज्ञों से सलाह‑मशविरा कर यह कानून तैयार किया गया है, जिसमें दोषी पाए जाने पर उम्रकैद, यहां तक कि मरते दम तक जेल की सजा का प्रावधान किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित इस कानून का दुनिया भर में सिख संगत ने स्वागत किया है. वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि शिरोमणि कमेटी से जुड़े कुछ नेता इसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि बेअदबी से जुड़ी घटनाओं में उनकी भूमिका रही है.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि वह इस ऐतिहासिक कानून को पारित करने की शक्ति देने के लिए परमात्मा का शुक्राना अदा करने के उद्देश्य से चार दिवसीय शुक्राना यात्रा पर निकले हैं. यह यात्रा श्री आनंदपुर साहिब से शुरू होकर 9 मई तक चलेगी. यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब, दमदमा साहिब, मस्तुआणा साहिब, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब के दर्शन करेंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com