विज्ञापन

परविंदर सिंह झोटा के नाम से बनेगा ट्रॉमा सेंटर, इंसाफ कमेटी और SIT के बीच 14 में से इन मांगों पर बनी सहमति

पंजाब में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में बड़ी जानकारी सामने आई है. परिवार की 14 मांगों में से कई अहम बातों पर सहमति बन गई है. झोटा के नाम से एक ट्रॉमा सेंटर भी बनाए जाएगा.

परविंदर सिंह झोटा के नाम से बनेगा ट्रॉमा सेंटर, इंसाफ कमेटी और SIT के बीच 14 में से इन मांगों पर बनी सहमति
परविंदर सिंह झोटा के नाम से बनेगा ट्रॉमा सेंटर (फाइल फोटो)
  • पंजाब में परविंदर सिंह झोटा की मूर्ति लगेगी जबकि उनके नाम से ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा.
  • इंसाफ कमेटी और SIT के बीच 14 में से कई मांगों पर सहमति बना ली गई है.
  • परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना की जांच के लिए पंजाब सरकार ने एक जांच कमेटी भी गठित की है. वहीं परविंदर सिंह झोटा का परिवार भी 14 मांगें कर रहा था, जहां परिवार और विशेष जांच टीम (SIT) के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति बन गई है. इस संबंध में SIT ने इंसाफ कमेटी को लिखित पत्र भी सौंपा है, बाकी मुद्दों पर चर्चा के लिए कमेटी और SIT के बीच दोबारा बैठक होगी. बैठक में सबसे अहम सहमति परविंदर सिंह झोटा के नाम पर ट्रॉमा सेंटर बनाने और सरकारी जगह पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बनी है. इसके अलावा झोटा और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने पर भी सहमति जताई गई है.

परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग 

परविंदर सिंह झोटा के परिजनों ने घटना में सीबीआई जांच की मांग की है. वहीं मामले को लेकर मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल, ना सिटी-2 की एसएचओ बेअंत कौर और ड्रग इंस्पेक्टर नीरज को निलंबित कर दिया गया है. पंजाब सरकार घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर करवाएगी. इसके साथ ही प्रत्येक घायल को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी है. इसके अलावा झोटा के परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने पर भी सहमति बनी है, पंजाब सरकार के पोस्टर फाड़ने के आरोप में युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये वीडियो भी देखिए

इंसाफ कमेटी को सौंपे गए लिखित पत्र पर अब कमेटी के सदस्य विचार करेंगे. इसके बाद एसआईटी के साथ अगली बैठक में बाकी मांगों पर चर्चा होगी. आंदोलन से जुड़े लोगों की नजर अब इन मांगों पर अमल और अंतिम फैसले पर टिकी है. 

13 अक्टूबर को हुई थी हत्या

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर 2026 को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. एक मेडिकल स्टोर संचालक ने उन पर गोली चलाई थी. जिस वक्त यह घटना हुई थी तब परविंदर सिंह झोटा फेसबुक पर लाइव थे, ऐसे में इस घटना का वीडियो भी सामने आया था. इस घटना के बाद राज्य की राजनीति भी गर्मा गई थी. मानसा को बंद कर दिया गया था. 

ये भी पढे़ंः पंजाब: झोटा हत्याकांड में CBI जांच शुरू होते ही बड़ा एक्शन, DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parvinder Singh Jhota, Parvinder Singh Jhota Murder, Parvinder Singh Jhota News, Parvinder Singh Jhota Shot Dead, Punjab Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com