विज्ञापन

DA Hike: पंजाब के कर्मचारी-पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा, खातों में भेजे जाएंगे 3988 करोड़ रुपये, जानिए अब कितना मिलेगा महंगाई भत्ता

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस बढ़ोतरी के लिए सरकार 3 फीसदी DA की किस्त जारी कर रही है. त्योहारों को देखते हुए कर्मचारियों के अकाउंट में कुल 3,988 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी.

DA Hike: पंजाब के कर्मचारी-पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा, खातों में भेजे जाएंगे 3988 करोड़ रुपये, जानिए अब कितना मिलेगा महंगाई भत्ता
पंजाब के सरकारी कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

दिवाली से पहले पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा मिला है. प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ किस्‍तें जारी करने का ऐलान किया है. वहीं पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में यही बढ़ोतरी लागू होगी. सरकार के इस फैसले से करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा. 

इस 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अब पंजाब में डीए का आंकड़ा 53 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया है. यानी कर्मचारियों को उनके पे-स्‍केल के हिसाब से उनके मूल वेतन का 53 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा. 

3,988 करोड़ रुपये की राशि स्‍वीकृत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस बढ़ोतरी के लिए सरकार 3 फीसदी DA की किस्त जारी कर रही है. त्योहारों को देखते हुए कर्मचारियों के अकाउंट में कुल 3,988 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के कल्याण के लिए राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है, जिससे उनकी लाइफस्‍टाइल में फर्क आए और वे उत्‍साह के साथ त्‍यौहार मना सकें. 

मौजूदा सरकार में DA में कुल 11 फीसदी की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अब तक कुल 11 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी है. सरकार के इस कदम का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है. 

रोजगार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया और योग्यता के आधार पर युवाओं को 71,777 नई सरकारी नौकरियां दी हैं. उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों और समस्याओं पर बातचीत के लिए हमेशा तैयार है. कर्मचारी कभी भी अपनी बात रखने के लिए सरकार से संपर्क कर सकते हैं.

केंद्र सरकार और कई राज्यों ने बढ़ाया महंगाई भत्ता 

इससे पहले केंद्र सरकार भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को आधिकारिक मंजूरी दे चुकी है. इसके साथ DA और DR की दर बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 29,267 करोड़ रुपये के विकास और कल्याणकारी पैकेजों को भी मंजूरी दी गई.

दिवाली से पहले कई राज्य सरकारों ने भी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है. इनमें केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल हैं. तमिलनाडु ने DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जबकि केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान ने इसे 2-2 प्रतिशत बढ़ाया है.

यह भी पढ़ें | सरकारी कर्मचारियों का DA तीन फीसदी बढ़ा, सरकार ने HRA भी बढ़ाया, यहां अक्टूबर से ही मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

यह भी पढ़ें | DA Hike: क्या दिवाली से पहले 28 अक्टूबर को होगा महंगाई भत्ते का ऐलान, कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DA Hike In Punjab, DA Hike 3 Percent, Punjab Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com