विज्ञापन

सिर्फ आम आदमी पार्टी सनातन के लिए सच्चे भाव से काम कर रही: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हर सनातनी चंदा चोरी से पीड़ित और दुखी है. जो चोरी सामने आई है वह तो बस छोटी-सी झलक है, अभी तो बहुत कुछ निकलना बाकी है. केजरीवाल ने कहा कि आज केवल आम आदमी पार्टी है, जो सनातन के लिए सच्ची भावना से काम कर रही है.

सिर्फ आम आदमी पार्टी सनातन के लिए सच्चे भाव से काम कर रही: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
NDTV

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि  गृहमंत्री अमित शाह श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने नहीं गए. पूरे देश में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही सनातन धर्म के लिए सच्चे भाव से काम कर रही है. पंजाब में ‘‘आप'' की सरकार हर शहर में भजन संध्या और मुफ्त तीर्थ यात्रा करा रही है. अमृतसर में लव-कुश और माता जानकी का भव्य मंदिर बनाया जाएगा.

बुधवार को 'आप' मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जून 2024 को हुआ था. तब से लेकर आज तक ढाई साल हो गए हैं. अगर सटीक तौर पर देखें तो 891 दिन हो गए हैं. इन ढाई साल में, यानी श्री राम मंदिर बनने के बाद से, देश के गृह मंत्री अमित शाह एक बार भी राम मंदिर गए हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले जब कुछ लोगों ने मुझे यह बताया तो मुझे यकीन नहीं हुआ. मैंने नेट, चैट जीपीटी, परप्लेक्सिटी और यूपी के कई पत्रकारों से फोन करके चेक किया. सब जगह से यही जानकारी मिली. .

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हर सनातनी चंदा चोरी से पीड़ित और दुखी है. जो चोरी सामने आई है वह तो बस छोटी-सी झलक है, अभी तो बहुत कुछ निकलना बाकी है। केजरीवाल ने कहा कि आज केवल आम आदमी पार्टी है, जो सनातन के लिए सच्ची भावना से काम कर रही है. पंजाब के हर शहर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों लोग आ रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि हमने आज तक सनातन के लिए इस तरह का काम करने वाला नहीं देखा. हमारी सरकार लोगों को खाटू श्याम जी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन जैसे तीर्थ स्थानों के दर्शन फ्री में करा रही है. जब हमारी दिल्ली में सरकार थी, तब हम लोगों को अयोध्या जी सहित अन्य कई तीर्थ स्थानों के दर्शन फ्री में कराते थे.

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पंजाब के पटियाला में काली माई के मंदिर का पुनरुद्धार किया जा रहा है और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। सनातन के आदर्शों के हिसाब से बहुत बड़े स्तर पर गरीबों के लिए अच्छे स्कूल और अस्पताल व मोहल्ला क्लीनिक बनाए जा रहे हैं। लोगों का पैसा जोड़-जोड़ कर उन्हें अच्छी बिजली, सड़कें और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया जा रहा है। आज अगर देश में सच्ची सनातनी पार्टी कोई है, तो वह आम आदमी पार्टी है.

यह भी पढ़ें: अमृतसर में बनेगा सीता और लव-कुश का विशाल मंदिर: अरविंद केजरीवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com