विज्ञापन

चीफ व्हीप कमाल अख्तर का इस्तीफा नहीं रुकवा पाए अखिलेश, चुनाव से पहले सपा को कितना बड़ा झटका?

यूपी विधानसभा में सपा के चीफ व्हिप कमाल अख्तर ने सांसद रुचि वीरा से विवाद और संगठन में खींचतान के बीच इस्तीफा दे दिया है. यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए यह कितना बड़ा झटका है? समझिए

चीफ व्हीप कमाल अख्तर का इस्तीफा नहीं रुकवा पाए अखिलेश, चुनाव से पहले सपा को कितना बड़ा झटका?
कमाल अख्तर ने समाजवादी पार्टी के चीफ व्हिप पद से दिया इस्तीफा
NDTV
  • कमाल अख्तर ने यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दिया है
  • इस्तीफे के पीछे सांसद रुचि वीरा की नाराजगी, पीडीए पंचायत विवाद और संगठन के भीतर बढ़ती खींचतान को माना जा रहा
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कमाल अख्तर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और पार्टी में बने रहने की पुष्टि की

यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के चीफ व्हिप और कांठ विधायक कमाल अख्तर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि सांसद रुचि वीरा की नाराजगी, पीडीए पंचायत विवाद और संगठन के भीतर बढ़ती खींचतान के बाद यह फैसला लिया गया. कमाल अख्तर ने सोशल मीडिया पोस्ट से अपने फैसले के बारे में अवगत कराया. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है. कमाल अख्तर का अचानक इस्तीफा देना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, हाल ही में मुरादाबाद में आयोजित पीडीए पंचायत के बाद पार्टी के भीतर मतभेद खुलकर सामने आए थे.

रुचि वीरा ने जताई थी पार्टी के कामकाज पर नाराजगी

जब मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई थीं. इसके बाद उन्होंने पार्टी संगठन के कामकाज को लेकर नाराजगी भी जताई थी. सूत्रों के मुताबिक, रुचि वीरा ने अखिलेश यादव से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि जिला संगठन एकतरफा तरीके से काम कर रहा है और उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. हालांकि, रुचि वीरा ने सीधे तौर पर कमाल अख्तर का नाम नहीं लिया था, लेकिन पार्टी के भीतर यह माना जा रहा था कि उनका इशारा उन्हीं की तरफ था.

रुचि वीरा और कमाल अख्तर के बीच मतभेद?

रूचि वीरा से विवाद पिछले कुछ समय से कमाल अख्तर और सपा सांसद रूचि वीरा के बीच मतभेद की खबरें लगातार सामने आ रही थीं. बताया गया कि संगठन के भीतर दोनों नेताओं के बीच तालमेल को लेकर विवाद था. अखिलेश यादव के निर्देश कमाल अख्तर ने खुद कहा कि उन्होंने यह इस्तीफा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कहने पर दिया. उनका कहना था कि पार्टी अध्यक्ष जो भी जिम्मेदारी देंगे, वह उसका पालन करेंगे.

पार्टी छोड़ने से इनकार उन्होंने साफ कहा कि उनका पार्टी से कोई विवाद नहीं है और वे समाजवादी पार्टी में बने रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है और इसे किसी बड़े मतभेद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला मुरादाबाद क्षेत्र में संगठनात्मक खींचतान और आगामी राजनीतिक रणनीति से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, पार्टी की ओर से इस्तीफे की कोई विस्तृत आधिकारिक वजह सार्वजनिक नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: सपा में सबकुछ ठीक है? कमाल अख्तर ने दिया मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा, सांसद रुचि वीरा से अनबन की चर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamal Akhtar, Kamal Akhtar Ne Istifa Kyo Diya, Kamal Akhtar Resign, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com