- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मावां-धीयां सत्कार योजना लॉन्च कर महिलाओं के खातों में रकम भेजी
- सामान्य वर्ग की महिलाओं को 3000 और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 4500 रुपये सीधे बैंक खातों में दिए गए
- अब तक योजना के लिए लगभग 50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है और बाद में पंजीकृत महिलाएं भी लाभान्वित होंगी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को धुरी से बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' लॉन्च की. लाभार्थी महिलाओं के खातों में तीन महीने की सम्मान राशि एकमुश्त जमा की गई. विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा महिलाओं से किए गए प्रमुख वादों में शामिल इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि सीधे भेजी गई है, सीएम भगवंत मान ने कहा कि 4500 रुपये का मैसेज आ गया है.
किसे मिलेगी कितनी रकम
सामान्य वर्ग की महिलाओं को कुल 3,000 रुपए (1,000 रुपये प्रतिमाह) और अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं को 4,500 रुपए (1,500 रुपये प्रतिमाह) की राशि सीधे बैंक खातों में दिए जा रहे हैं. पंजाब का कहना है कि अब तक इस योजना के लिए करीब 50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है. जो महिलाएं बाद में पंजीकरण कराएंगी, उन्हें भी पात्रता के अनुसार योजना का लाभ दिया जाएगा.
'ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਵਾਂ-ਧੀਆਂ ਸਤਿਕਾਰ ਯੋਜਨਾ' ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਨ ਮੌਕੇ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਹਲਕਾ ਧੂਰੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਲੱਡਾ ਤੋਂ LIVE
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 1, 2026
---------
'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हलका धूरी के गाँव लड्डा से LIVE https://t.co/ieDKrZA61W
इन महिलाओं को भी मिलेगा पैसा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही स्पष्ट किया था कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना की पात्र होंगी. राज्य सरकार का अनुमान है कि पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. इसके लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 9,300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पिछले दिनों कहा था कि उनकी सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है. राज्य में घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई गई है, बिना भ्रष्टाचार के 68 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, सड़कों का विकास किया गया है और कई टोल प्लाजा बंद कर प्रतिदिन लगभग 70 लाख की बचत सुनिश्चित की गई है. शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.
पंजाब की माताओं और बहनों के लिए बड़ा दिन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज पंजाब की माताओं और बहनों के लिए बहुत बड़ा दिन है. अब तक सबने पंजाब को लूटा. भगवंत मान पहले CM हैं जिन्होंने पंजाब को नहीं लूटा. सारा सरकारी पैसा लोगों तक पहुंचाया.
आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। पंजाब की माताओं और बहनों के लिए बहुत बड़ा दिन है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 1, 2026
अब तक सबने पंजाब को लूटा। भगवंत मान पहला CM है जिसने पंजाब को नहीं लूटा। सारा सरकारी पैसा लोगों तक पहुंचाया।
पंजाब को लूटने वाले आज माताओं और बहनों को गालियाँ दे रहे हैं, भगवंत मान को गालियां…
मुख्यमंत्री सेहत योजना से भी मिल रहा फायदा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिंचाई क्षेत्र में सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार बनने के समय नहरों के पानी का उपयोग केवल 22 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है. उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए भी नियमित रूप से अनुदान जारी किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना' का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पंजाब के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और अब तक लोग 650 करोड़ रुपए से अधिक का मुफ्त उपचार प्राप्त कर चुके हैं.
इनपुट- IANS
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं