विज्ञापन

वकीलों की तरह देश भी राम मंदिर के चढ़ावा चोरों का बहिष्कार करे, बोले केजरीवाल

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में हुई कथित चोरी को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने देश की जनता से अपील की है कि वकीलों की तरह पूरा समाज भी भगवान के चंदे को चुराने वालों का सामाजिक बहिष्कार करे.

वकीलों की तरह देश भी राम मंदिर के चढ़ावा चोरों का बहिष्कार करे, बोले केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या बार एसोसिएशन के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें एसोसिएशन ने चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ने का फैसला किया है. केजरीवाल ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले ही बहिष्कार की अपील की थी और अब पूरे देश को चंदा चोरों और उनके सहयोगियों का सामाजिक बहिष्कार करना होगा.

अयोध्या गए थे केजरीवाल

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद अरविंद केजरीवाल बीते शुक्रवार को अयोध्या गए थे और भगवान श्रीराम के दर्शन कर चढ़ावा चोरी करने वाले पापियों को दंड देने की प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने अयोध्या में प्रेसवार्ता कर देशवासियों से चंदा चोरों का वहिष्कार करने की अपील की थी.

उन्होंने कहा कि था कि ये लोग चंढ़ा चोरों का कुछ नहीं करेंगे, क्योंकि ऊपर से नीचे तक सब मिले हुए हैं.अयो लेकिन मेरी समाज से विनती है कि कानून अपना काम करे या ना करे, हम सब मिलकर कानून से काम कराएंगे. भगवान राम भी इन लोगों को दंड देंगे. अब यह पूरे समाज की भी जिम्मेदारी है कि जितने भी चंदा चोर, उनके सहयोगी या समर्थक हैं, उन सबका सामाजिक बहिष्कार करना शुरू कर दीजिए, नहीं तो आप भी पाप के भागीदार बनेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं पूरे देश से अपील करना चाहता हूं कि यह धर्म युद्ध है, इसके लिए सब लोगों को उठना और खड़ा होना पड़ेगा. सब लोगों को इस धर्म युद्ध की लड़ाई लड़नी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: अमृतसर में बनेगा सीता और लव-कुश का विशाल मंदिर: अरविंद केजरीवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Chanda Chori, Ram Mandir Chanda Vivad, Ram Mandir Theft Case, Ram Mandir Theft SIT Report, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com