विज्ञापन
This Article is From May 14, 2025

पंजाब में आर्मी ने पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार

रकीब के मोबाइल में कुछ ऐसी गतिविधियां देखी गई, जिसके बाद आर्मी ने उसे बठिंडा कैंट थाने को सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया, जहां से रकीब को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया.

पंजाब में आर्मी ने पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार
बठिंडा(पंजाब):

पंजाब में आर्मी ने पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने वाले एक शख्स को शक के आधार पर गिरफ्तार किया है. रकीब नाम का ये शख्स बठिंडा कैंट में दर्जी का काम करता है. बठिंडा कैंट थाना में इसको लेकर मुकदमा भी दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

पाकिस्तान के लिए भारत की आर्मी की जासूसी करने के शक में गिरफ्तार रकीब दो साल से बठिंडा कैंट में दर्जी का काम कर रहा था.

रकीब की गतिविधियों पर हुआ आर्मी को शक

एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को बठिंडा के कैंटोनमेंट एरिया में आर्मी ने इस शख्स को पकड़ा. रकीब उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाला है. अपने रिश्तेदार की मदद से वो कैंटोनमेंट एरिया में काम करने आया था. उसकी गतिविधियों को लेकर आर्मी को उस पर शक हो गया. इसके बाद उससे पूछताछ की गई.

रकीब के मोबाइल में कुछ ऐसी गतिविधियां देखी गई, जिसके बाद आर्मी ने उसे बठिंडा कैंट थाने को सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया, जहां से रकीब को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

एसपी सिटी ने बताया कि रकीब से बरामद हुआ मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट करीब एक हफ्ते में आएगी. इसके बाद इस मामले में अहम खुलासे होने की संभावना हो सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Army, Pakistani Spy, Pakistani Spy Arrested, Pakistani Spy Arrested In Punjab, India Pakistan Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com