विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2017

बैंकों से 1300 करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों के खिलाफ CBI ने दर्ज की रिपोर्ट

Also Read in
बैंकों से 1300 करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों के खिलाफ CBI ने दर्ज की रिपोर्ट
चंडीगढ़ की एक कंपनी ने बैंकों को 1300 करोड़ रुपये का चूना लगाया है
चंडीगढ़: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को चंडीगढ़ की एक कंपनी और उसके तीन निदेशकों के खिलाफ बैंक से 1,300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है. सीबीआई ने कूडोज केमी लिमिटेड- चंडीगढ़ और उसके निदेशकों जितेंद्र सिंह, कबीर सोढ़ी और गुरमीत सोढ़ी पर आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी सहित कई आरोपों में मामले दर्ज किए हैं.

पंजाब नेशनल बैंक ने शिकायत की थी कि कूडोज कंपनी के तीन निदेशकों के अलावा कई अज्ञात लोगों ने जाली दस्तावेजों के जरिए ऋण सुविधा का लाभ उठाते हुए बैंक से 1,301 करोड़ रुपये निकाले थे. बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं.

इसके अलावा जबलपुर की जगदम्बा एएमडब्ल्यू ऑटोमोटिव लिमिटेड के पुष्पेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह और प्रतिमा सिंह पर जाली दस्तावेजों के जरिए ऋण सुविधा का लाभ उठात हुए कैनरा बैंक से 43.77 करोड़ रुपये ठगने के आरोपों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

इन मामलों की जांच के लिए सीबीआई ने पंजाब के चंडीगढ़ और मोहाली के अलावा मध्य प्रदेश के जबलपुर और रीवा में जांच-पड़ताल की है.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab National Bank (PNB), Chandigarh, CBI, Chandigarh's Company, Fir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com