विज्ञापन

बठिंडा में रोड रोलर ने पिता-बेटी को कुचला, व्यक्ति की मौत, AIIMS में भर्ती 'मन्नत' जिंदगी के लिए जूझ रही

Bathinda Road Roller Accident: बठिंडा में हुए इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो रोंगटे खड़े करने वाला है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्कूटर सवार पिता-बेटी अचानक फिसलकर गिर जाते हैं और रोलर उन पर से गुजर जाता है.

बठिंडा में रोड रोलर ने पिता-बेटी को कुचला, व्यक्ति की मौत, AIIMS में भर्ती 'मन्नत' जिंदगी के लिए जूझ रही
Bathinda Road Roller Crushes Father-Daughter, Father Dead.

Bathinda Road Roller Crushes Father-Daughter: पंजाब के बठिंडा की गणेशा बस्ती में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ी लापरवाही से हादसा हो गया. जहां एक रोड रोलर ने स्कूटर सवार पिता और बेटी को पीछे से कुचल दिया. रोलर का पहिया दोनों के ऊपर से गुजर गया.  हादसे में पिता विशाल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी मन्नत गंभीर रूप से घायल है, उसका इलाज एम्स (AIIMS) में चल रहा है. 

परिवार के सदस्यों और इलाके के लोगों का आरोप है कि रोड रोलर चालक ने कानों में हेडफोन लगाए हुए थे और वह बेहद लापरवाही से रोलर को बैक कर रहा था. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है रोंटगे खड़े करने वाला है. लोगों में प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी है, क्योंकि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. 

सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर 

सीसीटीवी में कैद हुए हादसे के वीडियो में  साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूटर पर सवार विशाल गुप्ता अपनी बेटी के साथ आ रहे हैं. वे नई बन रही सड़क के किनारे चल रहे होते हैं तभी उनका स्कूटर अचानक स्लिप हो जाता है और दोनों गिर जाता है. इसी दौरान सड़क पर बैठ में चल रहा रोलर दोनों को कुचल देता है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन विशाल की जान नहीं बच सकी. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.  

Latest and Breaking News on NDTV

नाबालिग रोड रोलर चला रहा था

हादसे के दौरान वहां मौजूद पड़ोसी विमल गोयल का कहना है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. एक नाबालिग लड़का रोड रोलर चला रहा था, वहां सुरक्षा के लिए न तो कोई रस्सी लगाई गई थी और न ही ट्रैफिक रोका गया था. हम प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हैं. 

bathinda road roller accident video

bathinda road roller accident video

इंसाफ नहीं मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे 

मृतक विशाल की बहन माधवी कहती हैं मेरे भाई की कोई गलती नहीं थी. रोड रोलर वाला मोबाइल में लगा था, मेरी भतीजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है, हमें इंसाफ चाहिए. वहीं, रिश्तेदार दविंदर पाल बांसल ने कहा कि रोड रोलर चलाने वाले के पास न लाइसेंस था और न ही मशीन के कागजात, यह सीधी लापरवाही है. जब तक इंसाफ नहीं मिलता, हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. 

सत्ता में आए तो महाराणा प्रताप जयंती पर 2 दिन की छुट्टी होगी, अखिलेश यादव ने ऐलान कर किस पर साधा निशाना

सरकार पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करे 

वार्ड नंबर 6 के काउंसलर बेअंत सिंह रंधावा ने कहा कि प्रशासन को ऐसी घटनाओं से सबक लेना चाहिए. जहां सड़क निर्माण होता है, वहां पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए. हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए और लड़की का मुफ्त इलाज करवाया जाए. 

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bathinda Accident News,  Bathinda Crime, Bathinda Crime News,  Punjab Road Accident, Punjab Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com