विज्ञापन

IND vs PAK: पांच पारियों में नहीं चला बल्ला, इस बार आएगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी अभी तक ने पांच बार पाकिस्तान के खिलाफ खेले हैं, लेकिन इन सभी मौकों पर उनके बल्ले से तूफान देखने को नहीं मिला है.

IND vs PAK: पांच पारियों में नहीं चला बल्ला, इस बार आएगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच राइजिंग एशिया कप में महामुकाबला होना है और इसमें फैंस की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. वैभव को नेपाल के खिलाफ अच्छी शुरुआत तो मिली थी, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए थे. ऐसे में वैभव खुद को साबित करना चाहेंगे. हालांकि, यह उनके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि वैभव का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. हालांकि, 15 साल का यह बल्लेबाज खुद को साबित करने के लिए बेताब होगा. वैभव बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और उन्होंने कई अहम मैचों में यह दिखाया भी है. कल भी बड़ा मैच है, ऐसे में फैंस उम्मीद करेंगे कि वैभव के बल्ले से तूफान आए. 

पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?

वैभव ने सभी फॉर्मेट में मिलाकर पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 142.66 की स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 45 है. जबकि औसत 21.40 का है. वैभव पाकिस्तान के खिलाफ न तो कोई अर्धशतक लगा पाए हैं और न ही शतक. ऐसे में वह रविवार को इस सिलसिले को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.

पाकिस्तान के खिलाफ पारियां

  • 1 (9) - अंडर-19 एशिया कप 2024
  • 45 (28) - राइजिंग स्टार्स टी20 एशिया कप 2025
  • 5 (6) - अंडर-19 एशिया कप 2025
  • 26 (10) - अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल
  • 30 (22) - अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026

बड़ी जीत दर्ज करने पर टीम इंडिया की नजरें

स्टार खिलाड़ियों से सजी भारत ए की टीम रविवार को यहां एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए का सामना करेगी जिसमें दोनों टीम का इरादा अपनी लय बरकरार रखने का होगा. दोनों टीम ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की. तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारत ए की टीम ने शुक्रवार को अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रन से करारी शिकस्त दी जिससे टीम आत्मविश्वास से भरी होगी. वहीं गत चैंपियन पाकिस्तान ए ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 61 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी.

भारत ने नेपाल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट पर 332 रन बनाए थे और इसके बाद उसकी पूरी टीम को 11.3 ओवर में महज 26 रन पर समेट दिया था. विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र (117) और कप्तान तिलक (107) ने शतक जड़कर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने पांच और हर्षित राणा ने चार विकेट लेकर नेपाल की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

भारतीय टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कई खिलाड़ी शामिल हैं. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ भारत को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है. भारत की बल्लेबाजी में आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो टीम को काफी मजबूती देते हैं.

अब्दुल समद की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम भी यूएई के खिलाफ अपने पहले मैच में किए गए प्रदर्शन से उत्साहित होगी. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए और फिर यूएई को 184 रन पर आउट कर दिया. शमिल हुसैन (62) और माज सदाकत (53) ने बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया जबकि बाएं हाथ के स्पिनर सुफियान मुकीम और तेज गेंदबाज अली रजा ने तीन-तीन विकेट लिए. यूएई के खिलाफ 39 रन बनाने वाले समद के अलावा हुसैन, सदाकत और तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन पाकिस्तान के अहम खिलाड़ियों में शामिल होंगे. 

पाकिस्तान मौजूदा 50 ओवर के टूर्नामेंट का चैंपियन है. उसने 2023 के फाइनल में भारत ए को 128 रन से हराया था. इससे रविवार के मुकाबले का महत्व और बढ़ गया है. आठ टीम के इस टूर्नामेंट को दो ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. भारत ए की टीम अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी.

 यह भी पढ़ें: हांगकांग ओपन में भारत को झटका, सात्विक-चिराग की जोड़ी बाहर; लक्ष्य सेन का सफर भी हुआ समाप्त

 यह भी पढ़ें: INDA vs PAKA: पाकिस्तान को हराते ही भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का? ऐसा है पूरा समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Pakistan, Cricket, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com