विज्ञापन

सत्ता में आए तो महाराणा प्रताप जयंती पर 2 दिन की छुट्टी होगी, अखिलेश यादव ने ऐलान कर किस पर साधा निशाना

UP Politics News: अखिलेश यादव ने कहा- एजेंसियों लगाकर सपा समर्थकों के वोट काटे जा रहे हैं. शिकायत करने पर चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं करता. यूपी में जल्द ईडी आने वाली है. बीजेपी दरारवादी लोग हैं. जब अमेरिका, जापान, जर्मनी और इंग्लैंड में सीक्रेट बैलट से वोट पड़ता है तो हमारे यहां क्या दिक्कत है. ईवीएम से जीतकर ईवीएम को हटाएंगे.

सत्ता में आए तो महाराणा प्रताप जयंती पर 2 दिन की छुट्टी होगी, अखिलेश यादव ने ऐलान कर किस पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav Promises 2-Day Holiday on Maharana Pratap Jayanti if SP Returns to Power.

Akhilesh Yadav Big Plan for Maharana Pratap at Gomti Riverfront: सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार 9 मई को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में सपा की सरकार होगी और तब महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का अवकाश होगा. इसके अलावा गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा सोने के भाले के साथ लगाई जाएगी. 

ईवीएम से जीतकर एवीएम को हटाएंगे

अखिलेश यादव ने कहा- हमें मल्टी लेयर इलेक्शन माफियाओं का सामना करना पड़ेगा. संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए काम करना होगा. बीजेपी दरारवादी लोग हैं. जब अमेरिका, जापान, जर्मनी और इंग्लैंड में सीक्रेट बैलट से वोट पड़ता है तो हमारे यहां क्या दिक्कत है. ईवीएम से जीतकर ईवीएम को हटाएंगे.  

लॉ एंड ऑर्डर को ज़ीरो कर दिया

अखिलेश यादव ने कहा- एनसीआरबी के आंकड़े सरकार के आंकड़े हैं. ज़ीरो टॉलरेंस कहने वालों ने लॉ एंड ऑर्डर को ज़ीरो कर दिया. भाजपा भेदभाव के अलावा कुछ नहीं करती है. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा समर्थकों के वोट काटे गए और शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब बिना एसआईआर के नाम काटे और बाद में उसी काम को ऑफिशियली करने के लिए एसआईआर लेकर के आ गए. 

IPS Asit Yadav: 'मैं खलनायक...ऐसी-तैसी कर दूंगा', कौन हैं ये कहने वाले IPS असित यादव? MBBS कर बने अफसर

गठबंधन बना रहेगा

अखिलेश यादव ने कहा- एजेंसियों लगाकर सपा समर्थकों के वोट काटे जा रहे हैं. शिकायत करने पर चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं करता. यूपी में जल्द ईडी आने वाली है. हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें, हम गठबंधन नहीं तोड़ेंगे, गठबंधन बना रहेगा. उन्होंने कहा- बहुत जल्द पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए जाएंगे. भाजपा पूंजीपतियों को लाभ देने का ही काम करती है. 

यूपी में 10 लाख फोर्स लगाना पड़ेगा

अखिलेश यादव ने कहा- बंगाल में तीन लाख सेंट्रल फ़ोर्स लगाने के बाद पहली बार सेंट्रल फोर्सेस को 15 दिन की छुट्टी दी गई है. यूपी में कम से कम 10 लाख फोर्स लगाना पड़ेगा. मैं अभी से बता दे रहा हूं कि यूपी में साउथ और नार्थ ईस्ट में तैनात फोर्स को यूपी भेजा जाएगा. 

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"

अखिलेश के 3 बड़े ऐलान, सरकार बनने तो... 

सपा प्रमुख अखिलेश ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा- हमारी सरकार आएगी तो केजी से पीजी तक लड़कियों की पढ़ाई मुफ्त होगी. स्वास्थ्य सेवाओं में मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाएगी. सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. उन्होंने कहा- सपा सरकार में सबसे ज्यदा थर्मल प्लांट लगाने से लेकर बिजली बेहतरी का काम किया गया था. भाजपा ने ना बिजली बनाई, ना आपूर्ति बढ़ाई लेकिन स्मार्ट मीटर लगा दिए. स्मार्ट मीटर फेंकने वाली महिलाओं को हम बधाई देते हैं. सुनने में आया है कि स्मार्ट मीटर में रिमोट या किसी इंस्ट्रूमेंट से छेड़छाड़ की जा सकती है, जब स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं हो सकती. साल लगे या सदी, हम एवीएम हटाकर रहेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com