पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कोटकपूरा में जनसभा को संबोधित किया. प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब में अमरिंदर सिंह सरकार के कार्यकाल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इसे "बदल दिया गया" क्योंकि यह "केंद्र से भाजपा द्वारा चलाई जा रही थी". उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि वह सरकार पंजाब से चलनी बंद हो गई थी. वह सरकार दिल्ली से चलने लगी थी और दिल्ली में भी कांग्रेस पार्टी से नहीं, भाजपा की ओर से यह सरकार चल रही थी. वह जो छिपी हुई सांठगांठ थी, वह अब खुले में आ गई है. इसलिए वह सरकार बदलनी पड़ी, एक नई राजनीति लानी पड़ी. हम जान रहे थे कि कुछ गलत हो रहा था, उसे ठीक करने के लिए एक नई राजनीति आई. हमें चरणजीत सिंह चन्नी मिले , जो आप में से एक हैं. वह आपकी समस्याओं को जानते और महसूस करते हैं.
पंजाब में बदलते सियासी समीकरण के बीच यह संभवत: पहली बार है, जब प्रियंका गांधी ने सत्ता परिवर्तन और पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि आज आपकी पावन धरती पर आकर बहुत खुशी हो रही है. मेरी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई है. मुझे पंजाबियत की समझ है. मैं पंजाबी के बारे में बात करना चाहती हूं. मैंने किसानों के विरोध में इसे देखा है. कई लोगों की जानें गईं. लेकिन आपने कभी अपनी जमीन नहीं छोड़ी.. यह पंजाबियत है.
इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली का मॉडल दिखाया जाता है. बड़े-बड़े विज्ञापनों के माध्यम से दिल्ली सरकार के मॉडल की बात कही जाती है. मत भूलिए, एक बार पहले भी ऐसे ही एक मॉडल का प्रचार हुआ था. जब भाजपा की सरकार बनी थी, तो गुजरात मॉडल की बात कही गई थी. वह मॉडल सिर्फ विज्ञापनों में दिखा. इसके बाद एक ऐसी सरकार मिली, जिसमें रोजगार घटे, जिसने किसानों को कुचल डाला. दिल्ली की आम आदमी पार्टी भी कुछ ऐसी ही है. यह पार्टी तो उभरी ही आरएसएस से है. दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य पर कुछ नहीं हुआ है.
ये भी देखें-देश प्रदेश: चरणजीत सिंह चन्नी का केजरीवाल पर हमला, कहा-मुझ पर लगाए सारे आरोप झूठे निकले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं