ABG Shipyard की कथित बैंक धोखाधड़ी को कांग्रेस (Congress) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की 'लूटवाओ और भगवाओ' फ्लैगशिप योजना नाम दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर आरोप लगाया कि ABG Shipyard द्वारा 22842 करोड़ का घोटाला मोदी जी की प्रत्यक्ष और परोक्ष सहमति से हुआ है.
सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साढ़े सात साल के कार्यकाल में देशभर में 5 लाख 35 हज़ार करोड़ के बैंक घोटाले हुए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 7 सालों में बैंकों ने 8 लाख 17 हज़ार करोड़ रुपये राइट ऑफ भी किये हैं. उन्होंने कहा कि 7 साल में मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान 21 लाख करोड़ रुपये का NPA में इजाफा हुआ है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि देशवासियों का पैसा लूटो और भागो ये मोदी सरकार की फ्लैगशिप स्कीम है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ABG शिपयार्ड ने 28 बैंकों का 22482 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है. 75 सालों में यह सबसे बड़ा बैंक फ्रॉड है. उन्होंने आरोप लगाया कि 5 साल की देरी और फ्रॉड करने वालों को भगाने के बाद आखिरकार 7 फरवरी 2022 के दिन FIR दर्ज की गई है.
22,842 करोड़ रुपये की कथित तौर पर धोखाधड़ी एबीजी शिपयार्ड और उनके निदेशकों ने बैंकों से की: CBI
सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी ने ऐसा पहली बार नही किया बल्कि इनके कई मोदी भी हैं- जैसे नीरव मोदी, आणि मोदी, ललित मोदी, चेतन संदेसरा, विजय माल्या और शहंशाह के रत्न में अब नया नाम भी जुड़ गया है. ये नाम हैं- ऋषि अग्रवाल, संथनम मुथुस्वामी और अश्विनी अग्रवाल.
कांग्रेस नेता ने कहा कि ऋषि अग्रवाल के ख़िलाफ़ SBI ने सीबीआई से 8 नवंबर 2019 के दिन FIR दर्ज करने के लिए कहा लेकिन मामला दर्ज उस वक़्त नहीं हुआ. चिट्ठी-चिट्ठी खेला जा रहा था ताकि देशवासियों का पैसा हजम कर लें. सुरजेवाला ने कहा कि SBI ने दूसरी शिकायत 25 अगस्त 2020 के दिन की कि फ्रॉड हुआ है FIR दर्ज करें लेकिन CBI ने फिर भी कार्रवाई नही की. दो शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नही हुआ और अब 7 फरवरी 2022 के दिन FIR दर्ज हुई.
“Loot & Escape” is Modi Govts ‘Flagship Scheme' for Bank Fraudsters
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 13, 2022
₹2,20,00,00,00,842 of Public Money Swindled
India's Biggest Bank Fraud in 75yrs has taken place under Modi Govts watch
‘Bank Frauds' of ₹5,35,000 Cr in 7yrs have Wrecked our ‘Banking System'
Our Statement-: pic.twitter.com/89UlFNPLbz
सुरजेवाला ने कहा कि ABG शिपयार्ड के मालिक भी मोदी जी के चहेते हैं. 2007 में 1 लाख 21 हज़ार स्क्वायर मीटर लैंड मोदी जी ने सीएम रहते हुए उन्हें दी थी. CAG ने उस वक़्त कहा कि 700 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर में जमीन बेची जिसकी कीमत लगभग दोगुनी थी. सीएम मोदी जी ने ABG शिपयार्ड को SEZ के अंदर 50 हैक्टेयर जमीन और दे दी. ऋषि अग्रवाल ABG शिपयार्ड 4 वाइब्रेट गुजरात सबमिट में 22 हज़ार करोड़ की इन्वेस्टमेंट कन्फर्म कर चुका है.
सुरजेवाला ने कहा कि जब मोदी जी कोरिया गए तो उसमें भी ऋषि अग्रवाल को लेकर गए. उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने ऋषि अग्रवाल पर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन एक्शन नहीं हुआ. उन्होंने पूछा कि 5 साल पहले 1 अगस्त 2017 की शिकायत पर abg शिपयार्ड को दिलवालिया घोषित क्यों नहीं किया गया ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं