Delhi CM Rekha Gupta Family: 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस आई भाजपा ने फिर से एक महिला को मुख्यमंत्री बनाकर बड़ा दांव चला है. भाजपा ने पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंप दी है. रेखा गुप्ता शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी हैं. विधायक से पहले वो पार्षद का चुनाव भी जीत चुकी हैं. रेखा गुप्ता अपने परिवार से राजनीति में इकलौती हैं. रेखा का सियासी सफर पार्षद, विधायक से सीएम तक पहुंचा हैं. रेखा गुप्ता के सियासी सफर को तो अब सब लोग जान चुके हैं. लेकिन उनके परिवार को लेकर कई लोगों की जिज्ञासा बरकरार है. यहां जानिए रेखा गुप्ता के परिवार के बारे में.
रेखा गुप्ता के परिवार में कौन-कौन
रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली हैं. लेकिन मात्र 2 साल की उम्र में ही वो दिल्ली चली आई थी. रेखा गुप्ता के दादा राजेंद्र जिंदल जींद के जुलाना में आढ़त व्यवसायी थे. रेखा के पिता जयभगवान जिंदल बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे. पिता को बैंक में मिली नौकरी के बाद भी उनका परिवार जींद से शिफ्ट होकर दिल्ली आ गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेखा गुप्ता के पति क्या करते हैं
रेखा की मां उर्मिला जिंदल हाउस वाइफ थी. रेखा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी. रेखा गुप्ता के पति बीमा एजेंट के साथ-साथ कारोबारी हैं. रेखा ने नामांकन के समय जो हलफनामा पेश किया है, उसमें उन्होंने बताया कि उनके पति मनीष गुप्ता कोटक लाइफ इंश्योरेंस के बीमा एजेंट के साथ-साथ स्पेयर पार्ट्स के कारोबीरी है.
रेखा गुप्ता के बच्चे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं. बेटा निकुंज और बेटी हर्षिता. बेटी हर्षिता पिता की तरह कारोबार में ही अग्रसर है. जबकि बेटा निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है. रेखा गुप्ता की सास ने उनके मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा से ठीक पहले कहा था कि यह 99 फीसदी तय है कि रेखा ही सीएम बनेंगी.
सास बोलीं- रेखा ने ससुराल और मायके दोनों को सम्मान दिलाया
रेखा गुप्ता के परिवार के लोग उनके राजनीतिक सफर पर गर्व महसूस कर रहे हैं. उनकी सास मीरा गुप्ता ने कहा, "यह बहुत अच्छी बात है. उन्होंने हमारे पूरे परिवार - ससुराल और मायके दोनों को गौरव और सम्मान दिलाया है. पहली बार हमारे परिवार से कोई नेता बना है. वह पहली बार पार्षद चुनी गई, फिर पहली बार विधायक बनी और अब वह पहली बार मुख्यमंत्री बनने की राह पर है."
यह भी पढ़ें - कितनी संपत्ति की मालिक हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पति की आय भी जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं