हत्यारोपी रॉकी यादव की मां और जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी
नई दिल्ली:
एक युवक की हत्या का आरोप झेल रहे जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब मनोरमा देवी को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही उनके घर को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
बता दें कि जेडीयू नेता के बेटे रॉकी यादव को पुलिस ने गया से करीब 25 किमी दूर बोधगया से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। रॉकी सड़क पर झगड़े में 20 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने का आरोपी है। इस घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था।
मै दिल्ली में था : रॉकी यादव
गिरफ्तारी के बाद रॉकी यादव को मीडिया के सामने पेश किया गया, जहां उसने पत्रकारों से कहा, "मैंने किसी को गोली नहीं मारी... मैं दिल्ली में था, और इसलिए लौटा, क्योंकि मेरी मां ने मुझे बुलाया..."
(रॉकी यादव)
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रॉकी का पता उसकी मां से उनके गया स्थित घर में की गई लंबी पूछताछ के बाद चला, और उसे गया से 25 किलोमीटर दूर बोधगया के निकट मौजूद एक फैक्टरी से पकड़ा गया।
मनोरमा देवी के बेटे रॉकी पर हत्या का आरोप
जेडीयू विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी के बेटे राकेश रंजन यादव उर्फ रॉकी कुमार यादव पर 6-7 मई की रात में आदित्य सचदेवा नामक युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
घटना के बाद से फरार रॉकी का पता लगाने के लिए कई जगहों पर छापे मारे गए। रॉकी के पिता बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव और मनोरमा देवी के अंगरक्षक राजेश कुमार को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। गया की एक अदालत ने उन दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं