विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2016

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटना नगर निगम के कर्मचारी, सड़कों पर लगा कचरे का अंबार

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटना नगर निगम के कर्मचारी, सड़कों पर लगा कचरे का अंबार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
पटना: तीन दिनों के सांकेतिक हड़ताल के बाद पटना नगर निगम के करीब 4,000 कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके साथ ही बिहार की राजधानी में सड़कों पर कचरे का अंबार लग गया।

पीएमसी कर्मचारी संघ के महासचिव नीरज कुमार वर्मा ने कहा, ‘‘चूंकि हमारी मांगें संतोषजनक रूप से पूरी नहीं की गयीं, हमने अनिश्चितकालीन अवधि के लिए काम बंद रखने का फैसला किया।’’ उन्होंने कहा कि उनकी मांगों में दिहाड़ी कामगारों के लिए वेतन वृद्धि और मृत कर्मचारियों के परिवारों के लिए जीवन पर्यंत पेंशन शामिल हैं।

पीएमसी में करीब 4,000 लोग काम करते हैं जिनमें से 1,500 स्थायी और बाकी दिहाड़ी कामगार हैं।

पटना के आयुक्त आनंद किशोर ने कहा कि प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है और शरारत की कोशिश करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पटना नगर निगम, अनिश्चितकालीन हड़ताल, कचरे का अंबार, पटना, Patna Municipal Corporation, Indefinite Strike, Waste Pile On Roads, Patna, PMC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com