विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2017

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, पटना शहर नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा गांव है

नीतीश ने माना कि पटना की हालत ख़स्ता है. न सफ़ाई की व्यवस्था ठीक है और न लोग साफ़ रहने में विश्वास रखते हैं.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, पटना शहर नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा गांव है
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, पटना शहर नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा गांव है (फाइल फोटो)
पटना: बिहार  के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी माना कि पटना शहर नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा गांव है. नीतीश कुमार रविवार को पटना में एक सरकारी कार्यक्रम में बोल रहे थे.

नीतीश ने माना कि पटना की हालत ख़स्ता है. न सफ़ाई की व्यवस्था ठीक है और न लोग साफ़ रहने में विश्वास रखते हैं. मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश ने माना कि छठ के अवसर को अगर अपवाद मान लिया जाये तो शायद ही कभी लोगों में साफ़ सफ़ाई को लेकर जागरूकता होती है. उन्होंने माना कि इस मुद्दे पर भी सामाजिक अभियान को ज़रूरत है.

इवेंट मैनजर बन कर रह गए हैं नीतीश कुमार, बिहार का गरीब-गुरबा उनसे ऊब गया है- शिवानंद तिवारी

हालांकि नीतीश ने कहा कि पटना देश के कुछ जगहों में से एक है जहां सुबह सुबह अपनी चिडियों की आवाज़ सुनने को मिल जाती है. उन्होंने कहा कि जब वो चीन गए थे तब चिड़ियों की आवाज़ तो छोड़ दीजिए पक्षी देखने को तरस गए. नीतीश ने माना की प्रकृति की नियमो. के विरुद्ध जो प्रगति करने की होड़ लगी है उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा.


मगर, इस बीच सवाल है कि बिहार में सरकार पर पिछले बारह वर्षों से नीतीश सता पर क़ाबिज़ है, तब सुधार की ज़िम्मेदारी किसकी होगी और राजधानी पटना की हालत सुधारने के किए प्रयास कब से शुरू होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com