विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2016

बिहार के एक वेल्डर का बेटा आईआईटी के बाद माइक्रोसॉफ्ट में एक करोड़ की नौकरी करेगा

बिहार के एक वेल्डर का बेटा आईआईटी के बाद माइक्रोसॉफ्ट में एक करोड़ की नौकरी करेगा
कोटा: जब यह 21 वर्षीय युवा आईआईटी खरगपुर से कुछ महीनों में ग्रेजुएट हो जाएगा तब ये सीधा सिलीकॉन वैली में माइक्रोसॉफ्ट की कंपनी में पहली नौकरी शुरू करेगा और इसका सालाना वेतन होगा एक करोड़ से ज्यादा का।

इस युवा का नाम वात्सल्य  सिंह चौहान है जो बिहार के एक गांव का रहने वाला है और इसके पिता वहां वेल्डिंग का काम करते हैं।

2009 में आईआईटी प्रवेश परीक्षा में अच्छा नहीं कर पाने के बाद वात्सल्य ने राजस्थान के कोटा में कोचिंग संस्थान में पढ़ाई की ताकि आईआईटी प्रवेश परीक्षा पास की जा सके।

पीटीआई से बात करते हुए वात्सल्य ने कहा कि उसे माइक्रोसॉफ्ट से 1.02 करोड़ रुपये प्रति साल के हिसाब से माइक्रोसॉफ्ट ने पैकेज दिया है। वात्सल्य ने बताया कि वह अक्टूबर में इस नौकरी से जुड़ेगा।

वात्सल्य के पिता चंद्रकांत सिंह चौहान, ने कहा कि बेटे को कोचिंग कराने के लिए उन्होंने लोन लिया था और अब उनके 20 साल की मेहनत रंग लाई है। उनका सपना सच होने वाला है। उन्होंने कहा, मेरा बेटा विदेश जाने वाला है। मैं चाहता हूं कि वह विदेश में जाकर देश का नाम रौशन करे।

चंद्रकांत का कहना है कि अब उन्होंने अपनी बेटी को कोटा में मेडिकल की तैयारी के लिए भेजा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोटा, राजस्थान, आईआईटी खड़गपुर, वातसल्य सिंह चौहान, वात्सल्य सिंह चौहान, चंद्रकांत सिंह चौहान, माइक्रोसॉफ्ट, Kota, Rajasthan, IIT Kharagpur, Vatsalya Singh Chauhan, Bihar, Microsoft, बिहार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com