विज्ञापन

CWG 2026 में सिल्वर, अब गोल्ड की तलाश, नीरज चोपड़ा का अगला मुकाबला कब है? जानें

When Neeraj Chopra Next Challenge after CWG 2026: 2018 के गोल्ड कोस्ट गेम्स में गोल्ड और ग्लासगो में सिल्वर मेडल जीतने के बाद, नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना दूसरा मेडल जीतने में सफलता हासिल की है.

CWG 2026 में सिल्वर, अब गोल्ड की तलाश, नीरज चोपड़ा का अगला मुकाबला कब है? जानें
Neeraj Chopra vs Rumesh Tharanga Pathirage Next Challenge

Neeraj Chopra vs Rumesh Tharanga Pathirage: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत के नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे तो वहीं, दूसरी ओर यशवीर सिंह को ब्रॉन्ज मेडल मिला, इस फाइनल इवेंट में बाजी श्रीलंका के रूमेश थरंगा ने बाजी मारी और गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे. रूमेश थरंगा ने फाइनल इवेंट में अपना बेस्ट थ्रो रूमेश थरंगा 89.75 मीटर का किया जिसके कारण श्रीलंका के एथलिट को गोल्ड मेडल से नवाजा गया, फाइनल राउंड में नीरज ने अपना बेस्ट थ्रो 85.83 मीटर का किया. जिसके कारण उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष होना पड़ा. 

कुछ समय से  जैवलिन थ्रो इवेंट में श्रीलंका के रूमेश थरंगा भारत के नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले थरंगा ने नीरज को  पिछले महीने रोम में गोल्डन गाला डायमंड लीग मीट में 92.69 मीटर का जबरदस्त थ्रो करके पछाड़ा था.  यह 2026 सीजन में दुनिया का सबसे लंबा थ्रो भी है. अब कॉमनवेल्थ गेम्स में थरंगा ने पाकिस्तान के अरशद नदीम और भारत के नीरज चोपड़ा को पछाड़ कर श्रीलंका के लिए नया इतिहास लिखा है. 

थरंगा अब सबसे बड़ी चुनौती

श्रीलंका का यह एथलीट अब भारत के नीरज चोपड़ा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. दोनों का अगला सामना अब डायमंड लीग और एशियन गेम्स में होगा, जहां दोनों एथलीट एक दूसरे एक दूसरे से आगे निकलते ही कोशिश करेंगे. डायमंड लीग के अलावा एशियाड में नीरज के सामने थरंगा के चुनौती से आगे निकलना होगा. इसके लिए उन्हें अपनी फिटनेस पर और वर्क करनी होगी. 

एशियन गेम्स में होगी जबरदस्त भिड़ंत

नीरज चोपड़ा अगले  एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक बने हुए हैं, लेकिन उनका रास्ता अब उतना आसान नहीं है जितना पहले लगता था. श्रीलंका के रुमेश थरंगा, जिन्होंने  89.75 मीटर के थ्रो के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता है, एक गंभीर चुनौती के रूप में उभरे हैं. वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम से भी मुकाबले में बने रहने की उम्मीद है, भले ही उनका कॉमनवेल्थ अभियान निराशाजनक रहा हो.

एशियन गेम्स में नीरज के पास फिर से गोल्ड जीतने का होगा मौका

गोल्ड जीतने के लिए, नीरज को संभवतः लगातार 88 मीटर-90 मीटर की रेंज में थ्रो करना होगा और फाइनल के दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. इस भारतीय स्टार का दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने का शानदार रिकॉर्ड रहा है और वे दुनिया के सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाले जैवलिन थ्रोअर्स में से एक बने हुए हैं.

नीरज और थरंगा गोल्ड जीतने के प्रबल दावेदार

नीरज अभी भी एशियन गेम्स में गोल्ड के लिए सबसे बड़े दावेदार में से एक हैं, लेकिन थरंगा के तेजी से उभरने के साथ, मुकाबला पहले से कहीं अधिक कठिन होने की उम्मीद है. गोल्ड के लिए लड़ाई इस बात पर निर्भर कर सकती है कि उस दिन बड़े मंच को कौन बेहतर ढंग से परफॉर्मेंस करता है. बता दें कि  पिछले हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 में नीरज ने 88.88 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की थी. 

एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के बीच जापान के आची-नागोया में आयोजित होने वाला है. 

ग्लासगो में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज ने कहा कि "भले ही फ़िटनेस के मामले में वे अभी पूरी तरह ठीक नहीं हैं, लेकिन एशियन गेम्स से पहले वे डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे, इसके बाद नीरज एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाला एक कॉन्टिनेंटल इवेंट में भाग लेंगे. 

सिल्वर मेडल जीतने के बाद चोपड़ा ने कहा

"मैं यह नहीं कह सकता कि मेरी फिटनेस पहले जैसी है. लेकिन मैं धीरे-धीरे उस स्तर पर पहुंच रहा हूं  एशियन गेम्स के लिए अभी समय है. उससे पहले मैं डायमंड लीग में हिस्सा लूंगा, और सुधार करने के लिए मेहनत करुंगा. "

नीरज चोपड़ा का अगला इवेंट कब है? भारतीय जैवलिन स्टार के लिए संभावित शेड्यूल

  • 21 अगस्त, 2026 लॉजेन डायमंड लीग लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड
  • 27 अगस्त, 2026 वेल्टक्लास ज्यूरिख (डीएल) ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
  • 4-5 सितंबर, 2026 डायमंड लीग फाइनल ब्रुसेल्स, बेल्जियम (डायमंड लीग फ़ाइनल में नीरज चोपड़ा की मौजूदगी उनके क्वालिफ़ाई करने पर निर्भर करती है)
  • सितंबर/अक्टूबर 2026 एशियन गेम्स, नागोया, जापान

ये भी पढ़ें- CWG 2026: 36 साल बाद एक साइकिल मैकेनिक की बेटी ने जीता जूडो का गोल्ड, 96 साल में पहली बार 10 बॉक्सर्स फाइनल में

ये भी पढ़ें- CWG 2026: गोल्ड गंवाने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, कही दिल छू लेने वाली बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Neeraj Chopra, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com