विज्ञापन

भारत की थॉमस कप में ताइवान के ख़िलाफ़ जीत को क्यों बड़ी जीत मान रहे हैं एक्सपर्ट्स? बैडमिंटन की टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप थॉमस कप में भारत का पदक पक्का

India Reach Thomas Cup Semifinal: पूर्व चैंपियन भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने डेनमार्क के हॉरसेन में चल रहे थॉमस कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 3-0 से हराकर थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

भारत की थॉमस कप में ताइवान के ख़िलाफ़ जीत को क्यों बड़ी जीत मान रहे हैं एक्सपर्ट्स? बैडमिंटन की टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप थॉमस कप में भारत का पदक पक्का
India Reach Thomas Cup Semifinal

पूर्व चैंपियन भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने डेनमार्क के हॉरसेन में चल रहे थॉमस कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 3-0 से हराकर थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. लक्ष्य सेन ने चाउ तिएन चेन को 18-21, 22-20 और 21-17 से, मेन्स डबल्स में सात्विक साईराज/चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चिन शियांग/वांग चिन लिन को 23-21, 19-21 और 21-12 से, और फिर सिंगल्स में आयुष शेट्टी ने लिन चुन यी को 21-16, 21-17 से हराकर कमाल कर दिया. इसके साथ ही पूर्व चैंपियन भारतीय पुरुष टीम ने बैडमिंटन की टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप में 

भारतीय बैडमिंटन कोच विमल कुमार ऑस्ट्रेलिया से NDTV संवाददाता विमल मोहन से बात करते हुए कहते हैं, “चीनी ताइपे जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारत की 3-0 की जीत सिर्फ एक नतीजा नहीं है—यह एक बड़ा बयान है.” वो सिंगल्स में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी के गेम की तारीफ़ करते हुए कहते हैं, “लक्ष्य सेन और भरोसेमंद जोड़ी सात्विक-चिराग ने एक चैंपियन की तरह दमदार प्रदर्शन किया और टीम को सही शुरुआत दिलाई."

विमल कुमार ने आगे कहा,"इस जीत को और भी खास बनाता है आयुष का असाधारण प्रदर्शन—जो सचमुच लाजवाब रहा. दुनिया के सबसे आक्रामक खिलाड़ियों में से एक और मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन के सामने, आयुष ने कमाल का संयम दिखाया. निडर आक्रमण और अनुशासित डिफेंस के बीच उनका संतुलन देखकर विरोधी के पास कोई जवाब नहीं था.”  

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: BWF Photo

कोच विमल कुमार आयुष के मेंटल स्ट्रेंथ की ख़ासकर तारीफ़ करते हुए कहते हैं,  “उस स्तर पर, उस दबाव में इस तरह दबदबा बनाना उनके स्वभाव और क्षमता के बारे में बहुत कुछ कहता है. यह सिर्फ जश्न मनाने वाली जीत नहीं है—यह याद रखने वाला प्रदर्शन है. एक ऐसा प्रदर्शन जो भरोसे, तैयारी और भारतीय बैडमिंटन की बढ़ती ताकत को दर्शाता है. टीम को गर्व करने का पूरा हक है. और शायद सबसे अहम बात, इस तरह की जीत आगे के सफर के लिए विश्वास पैदा करती है.”

पूर्व पदक विजेता भारतीय महिला टीम (2014, 2016 में ब्रॉन्ज़ मेडल्स) उबर कप 2026 के ग्रुप-A में तीसरे स्थान पर रही और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. 29 अप्रैल को चीन ने भारत को 5-0 से हरा दिया. जबकि, डेनमार्क से भारत को 2—3 से हार का सामना करना पड़ा. उससे पहले भारत ने यूक्रेन को 4-1 से शिकस्त दी थी.

यह भी पढ़ें: CSK vs MI, IPL 2026: रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच? जानें क्या असर दिखाएगी चेपॉक की पिच

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: पंबाज की बादशाहत खत्म करने से चूकी राजस्थान, दिल्ली की जीत से बिगड़ा इन टीमों का गणित

लेखक के बारे में
img
विमल मोहन
Editor Sports, NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badminton, Lakshya Sen, Satwiksairaj Rankireddy, Chirag Chandrashekhar Shetty, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com