विज्ञापन

CSK vs MI, IPL 2026: रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच? जानें क्या असर दिखाएगी चेपॉक की पिच, ऐसा है दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

CSK vs MI IPL 2026 Today Match: चेपॉक के मैदान पर आज चुन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के 44वें मुकाबले में आमने-सामने होंगे. इस मुकाबले में नजरें पर इस पर होंगी कि रोहित शर्मा आज का मैच खेलते हैं या नहीं.

CSK vs MI, IPL 2026: रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच? जानें क्या असर दिखाएगी चेपॉक की पिच, ऐसा है दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
CSK vs MI IPL 2026 Today Match

CSK vs MI IPL 2026, Will Rohit Sharma Play Today: मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन बिल्कुल भी अच्छा नहीं जा रहा है. जारी टू्र्नामेंट में 8 मैच खेलने के बाद  टीम को सिर्फ 2 जीत मिली है और उसके सिर्फ 4 अंक हैं. मुंबई का नेट रन रेट -0.784 का है. टीम पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मडंरा रहा है. उसके लिए बुरी बात यह है कि पूर्व कप्तान और पांच बार टीम को लीग का चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा अभी तक फिट नहीं हुए हैं. शानिवार 2 मई को मुंबई इंडियंस चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स को चुनौती देगी और  इस मुकाबले में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं यह अभी साफ नहीं है. दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स भी हालत भी नाजुक है. चेन्नई ने 8 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं. चेन्नई के 6 अंक हैं. चोटिल महेंद्र सिंह धोनी टीम का हिस्सा नहीं है. चेन्नई के प्लेऑफ की संभावनाएं मुंबई से थोड़ी बेहतर है. ऐसे में वो आज हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. 

रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच?

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया के सामने आए मुंबई के हेड कोच जयवर्धने ने कहा,"उनकी (रोहित) स्थिति में काफी सुधार हुआ है. वह मैदान पर वापसी करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हमारे लिए, और मेडिकल टीम के लिए भी, यह एक डेली रूटीन है. हम देखते हैं कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है और अगले दिन उनकी शारीरिक स्थिति कैसी रहती है. उसी के आधार पर हम कोई फैसला लेंगे. आज भी हम उन्हें अभ्यास करते हुए देखेंगे. देखते हैं कि कल उन्हें कैसा महसूस होता है और मेडिकल टीम हमें क्या सलाह देती है."

कैसी रहेगी पिच

शनिवार का मैच पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा, जिस पर पंजाब किंग्स ने अप्रैल की शुरुआत में चेन्नई के खिलाफ एक ओवर पहले ही 210 रनों का सफल चेज किया था. पिच से पेस और बाउंस मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को आसानी होती है. बाउंड्री छोटी है,  ऐसे में शानिवार को भी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा, इसकी संभावना है.

ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मैच खेले गए हैं, जिसमें 21 मुकाबले मुंबई के पक्ष मे रहे, जबकि 19 मैच चेन्नई ने जीते हैं. भले ही ओवरऑल रिकॉर्ड में मुंबई बीस हो, लेकिन बीते 6 मुकाबलों में से चेन्नई ने 5 जीते हैं.

ऐसी हैं दोनों टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम करन, अंशुल कंबोज, दीपक हुड्डा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना.

मुंबई इंडियंस की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, केशव महाराज, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमराह.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: दिल्ली की जीत से बिगड़ा इन टीमों का गणित, राजस्थान टॉप-4 में बरकरार

यह भी पढ़ें: KL Rahul: केएल राहुल का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com