IPL 2026 Points Table After Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Match: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडिम में पथुम निसांका और केएल राहुल की अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी. इस जीत के साथ ही दिल्ल्ली ने लगातार तीन हार का सिलसिला तोड़ा है. इस जीत के साथ दिल्ली के अब 8 अंक हो गए हैं. दूसरी तरफ, राजस्थान अभी भी 12 अंकों के साथ टॉप-4 में मौजूद है. बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली ने 5 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल किया.
ऐसा है अंक तालिका का हाल
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को उसी के घर पर हराकर दो अहम अंक हासिल किए हैं. दिल्ली अब तालिका में छठे स्थान पर है. उसके 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के बाद 8 अंक है. दिल्ली का नेट रन रेट -0.895 का है. प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पंजाब किंग्स का कब्जा बरकरार है. पंजाब के 8 मैचों में 6 जीत और एक हार के बाद 13 अंक हैं. वहीं बेंगलुरु 9 मैचों के बाद 12 अंक लेकर दूसरे, और हैदराबाद 9 मैचों के बाद 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. जबकि राजस्थान के भी 12 अंक हैं, लेकिन उसने मैच 10 खेल लिए हैं.
गुजरात टाइटंस 9 मैचों में 5 जीत और 10 प्वॉइंट लेकर पांचवें स्थान पर है. पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों में 3 जीत और 6 हार के बाद 6 अंक लेकर सातवें स्थान पर है. वहीं कोलकाता 8 मैचों में 2 जीत के साथ आठवें, मुंबई 8 मैचों में 2 जीत के साथ नौंवे और लखनऊ इतने ही मैचों में इतनी ही जीत के साथ आखिरी स्थान पर है.
प्लेऑफ का नंबर-गेम
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीमों को कम से कम 16 अंक चाहिए. पंजाब, बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान इस बार प्लेऑफ के लिए प्रवल दावेदार हैं. बेंगलुरु और हैदराबाद अगर अपने बचे 5 मैचों में से 3 में जीत दर्ज करती हैं तो उनकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी. जबकि राजस्थान को अपने बचे आखिरी के 4 में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे. 18 अंक प्लेऑफ के लिए सेफ होते हैं. हालांकि, टीमें 16 और 14 अंकों के साथ भी क्वालीफाई कर चुकी हैं.
दिल्ली ने तोड़ा हार का सिलसिला
लगातार दो जीत के साथ सीजन की शुरुआत करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी जीत की पटरी से उतर गई थी. टीम को इसके बाद लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, दिल्ली ने वापसी करने में देर नहीं लगाई और उसने बेंगलुरु जैसी मजबूत टीम के साथ खिलाफ जीत दर्ज की. लेकिन फिर उसे हैदराबाद, पंजाब और बेंगलुरु से हार का स्वाद चखना पड़ा. राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज करने उसने लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: 'कोई जवाब देने की जरूरत नहीं है', दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद किसपर भड़क गए रियान पराग?
यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: आंखे दिखाई....ताली बजाकर मनाया जश्न, अब वैभव सूर्यवंशी इस दिन लेंगे काइल जेमिसन से बदला!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं