रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का असर खिलाड़ियों पर भी पड़ा है. हर तरफ इस जंग की चर्चा हो रही है. यूक्रेन पर हमला किए जाने को लेकर रूस का काफी निंदा हो रही है. यही नहीं रूस के खिलाड़ी भी इस जंग के खिलाफ यूक्रेन के सपोर्ट में आ गए हैं. रूस की टेनिस खिलाड़ी अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा (Anastasia Pavlyuchenkova) ने भी इस जंग पर अपनी आपत्ति जताई है और ट्वीट कर वार को रोकने के लिए कहा है. पाव्लुचेंकोवा ने अपने ट्विटर पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर जंग को रोकने की अपील की है. पाव्लुचेंकोवा ने अपने ट्वीट में लिखा, ' "मैं बचपन से टेनिस खेली रही हूं, मैंने जीवन भर रूस का प्रतिनिधित्व किया है. यह मेरा घर और मेरा देश है, लेकिन अब मैं पूरी तरह डर में हूं, जैसा मेरे दोस्त और परिवार डर में हैं," लेकिन मुझे डर नहीं है मेरी स्थिति को स्पष्ट रूप से बताने के लिए, मैं युद्ध और हिंसा के खिलाफ हूँ.'
गोलकीपर श्रीजेश की बड़ी उपलब्धि, बोले- 'इसे हासिल करने के लिए 7780 दिन लगे..'
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रूस की टेनिस खिलाड़ी ने आगे लिखा है, 'व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं या राजनीतिक मकसद हिंसा को सही नहीं ठहरा सकते, यह न केवल हमारा बल्कि हमारे बच्चों का भी भविष्य छीन लेता है. मैं उलझन में हूं और नहीं जानती कि इस स्थिति में कैसे मदद करूं. मैं सिर्फ एक एथलीट हूं जो टेनिस खेलती है, मैं राजनेता नहीं हूं, सार्वजनिक व्यक्ति नहीं हूं, मुझे इसका कोई अनुभव नहीं है. मैं केवल सार्वजनिक रूप से लिए गए इन फैसलों से असहमत हो सकती हूं और इसके बारे में खुलकर बात कर सकती हूं, हिंसा बंद करो, बंद करो युद्ध.' बता दें कि एनास्तासिया पावलीचेंकोवा रूस की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी हैं. वह जूनियर वर्ल्ड नंबर वन रह चुकी हैं.
— Anastasia Pavlyuchenkova (@NastiaPav) February 28, 2022
दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा संकट के खिलाफ आवाज उठाने वाली पाव्ल्युचेनकोवा पहली रूसी एथलीट नहीं हैं, विश्व नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव और उनके हमवतन एंड्री रुबलेव ने पहले भी इसी भावना को लेकर अपनी बातें रख चुकीं हैं. रूसी फुटबॉलर फेडर स्मोलोव ने भी "युद्ध नहीं करने" को लेकर अपनी अपील की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं