रूस के टेनिस खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव (Andrey Rublev) के जेस्चर ने दिल जीत लिया है. दरअसल दुबई टेनिस चैंपियनशिप टूर्नामेंट में गुरूवार को सेमीफाइनल मैच में जीत के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसकी चर्चा हो रही है. हुआ ये कि रूस के टेनिस खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव (Andrey Rublev) शामिल हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, सेमीफाइनल में उन्होंने 5वें वरीय पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज (Hubert Hurkacz) को 3-6, 7-5, 7-6 से मात दी. इस मैच को जीतने के बाद रुबलेव ने युद्ध ना करने की अपील खास अंदाज में किया है, जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है.
आईओसी ने सभी खेल महासंघों से रूस या बेलारूस में आयोजनों को रद्द करने का किया आग्रह
रूस के टेनिस दिग्गज ने मैच जीतने के बाद टीवी ब्रॉडकास्टर के कैमरे के करीब गए और कैमरे की स्क्रीन पर लिखा, ' No War Please. बता दें कि जैसे ही रूबलेव ने यह मैसेज लिखा, वैसे ही फैन्स इस दिल जीतने वाले जेस्चर के लिए तालियां बजाई. यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मद्देनजर, रुबलेव ने इंस्टाग्राम पर दो पात्रों की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों देशों के झंडे एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Russian tennis player Andrey Rublev writes "No war please" on the camera following his advancement to the final in Dubai. pic.twitter.com/GQe8d01rTd
— TSN (@TSN_Sports) February 25, 2022
रुबलेव, जो हाल के सप्ताहों में बहुत अच्छी फॉर्म में रहे हैं, उन्होंने पिछले रविवार को मार्सिले में खिताब जीता और इस सप्ताह अमीरात में कुछ कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए, अपने पिछले तीन मैचों में से प्रत्येक में एक सेट में पीछे रह गए थे. दुनिया के नंबर-7 खिलाड़ी रुबलेव ने सेमीफाइनल मुकाबले में पोलैंड के ह्यूबर्ट हर्काज 3-6, 7-5, 7-6 से हराया था. फाइनल मुकाबले में अब उनका सामना डेनिस शापोवालोव और जिरी वेसेली के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होना है. 50 साल बाद दिल्ली जिमखाना में लौटा डेविस कप, कप्तान राजपाल ने भारत-डेनमार्क मुकाबले को लेकर क्या कहा- Video
बता दें कि रूस की यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से दुनिया के ज्यादातर देशों में गुस्से और रोष की भावना है, तो वहीं इसका असर खेलों की दुनिया पर भी पड़ने लगा है. अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) ने तमाम अंतरराष्ट्रीय खेल फेडरेशनों से रूस में होने वाली आगामी तमाम प्रतियोगिताओं को रद्द करने की अपील कही है. अब यह देखने की बात होगी की आईओसी की इस अपील पर संस्था से जुड़े देशों के खेल परिसंघ क्या फैसला लेते हैं. (भाषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं