विज्ञापन

नीरज चोपड़ा नंबर-2, टॉप-5 से बाहर अरशद नदीम, दुनिया के 5 सबसे अमीर जैवलिन थ्रोअर

World's Top 5 Richest Javelin Throwers: नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति लगभग ₹37 करोड़ है, जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर और सबसे ज़्यादा वैल्यू वाले ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों में से एक बनाती है.

नीरज चोपड़ा नंबर-2, टॉप-5 से बाहर अरशद नदीम, दुनिया के 5 सबसे अमीर जैवलिन थ्रोअर
Top 5 Richest Javelin Throwers: दुनिया के सबसे अमीर जैवलिन थ्रोअर

Top 5 Richest Javelin Throwers, Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा एक ऐसे एथलीट है जिन्होंने  जैवलिन थ्रोअर में भारत का नाम  ऊंचा किया है और साथ ही भारतीय खेल जगत में सबसे पॉपुलर नाम में से एक बने हैं. ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा वर्तमान में जैवलिन थ्रो में सबसे बड़ा नाम है. यही कारण है कि उनका नेट वर्थ भी लगातार बढ़ रहा है. भले ही एशियन गेम्स से नीरज चोपड़ा बाहर हैं लेकिन उनके नाम का ब्रांड बाजार में लगातार बिक रहा है. 

वैसे, आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा दुनिया के सबसे अमीर जैवलिन थ्रोअर नहीं हैं. हालांकि चोपड़ा ने ओलंपिक में सफलता, प्राइज मनी, सरकारी इनाम और एंडोर्समेंट डील्स से काफी दौलत बनाई है, फिर भी उन्हें अक्सर चेक गणराज्य के महान थ्रोअर जान जेलेज़्नी से पीछे रखा जाता है, जो जैवलिन के इतिहास में सबसे सफल नामों में से एक हैं.

नीरज के आगे बढ़ने से भारत में जैवलिन की कमर्शियल वैल्यू बदल गई है. टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियन ने कई बड़े ब्रांड्स के साथ डील साइन की हैं, जिससे वे देश के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों में से एक बन गए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

दुनिया के 5 सबसे अमीर जैवलिन थ्रोअर

  • जान जेलेजनी (चेक गणराज्य), अनुमानित नेटवर्थ: ₹40-45 करोड़ (लगभग $5 मिलियन)

जान जेलेजनी चेक रिपब्लिक के सबसे अमीर जैवलिन थ्रोअर में से एक हैं.  फोर्ब्स और बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, जान जान जेलेजनीकी कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर यानी 40-45 करोड़ के बीच है.  उन्होंने 1987 में रोम में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. मौजूदा वर्ल्ड रिकॉर्ड जान जेलेजनी के नाम है, जिन्होंने 1996 में 98.48 मीटर की दूरी तय की थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

  • नीरज चोपड़ा (भारत), अनुमानित नेटवर्थ: ₹35-40 करोड़+ (विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार)

दूसरे नंबर पर नीरज चोपड़ा हैं जिनका नेटवर्थ लगभग 37 करोड़ पहुंच तक चुकी है, दो ओलंपिक पदक जीत चुके नीरज चोपड़ा दुनिया के सबसे बेहतरीन जैवलिथ थ्रोअर में से एक हैं. 

  • एंड्रियास थोरकिल्डसन (नॉर्वे),अनुमानित नेटवर्थ: ₹25-30 करोड़ (अनुमानित)
  • जोहान्स वेटर (जर्मनी), अनुमानित नेटवर्थ: ₹15-25 करोड़ (अनुमानित)
  • केशोर्न वालकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो), अनुमानित नेटवर्थ: ₹8-15 करोड़ (अनुमानित)

दूसरी ओर पाकिस्तान के जैवलिथ थ्रोअर अरशद नदीम की नेटवर्थ 5 से 10 करोड़ रुपये (पाकिस्तानी मुद्रा में 17 से 30 करोड़ रुपये) में बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- नंबर-2 किशोर जेना, नंबर-1 रोहित यादव, नीरज चोपड़ा के बाद 80m+ भाला फेंकने वाले टॉप-5 भारतीय जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- IND vs AFG T20I Series: चार खिलाड़ी अनफिट, नहीं किया रिजर्व के नामों का ऐलान, अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी स्क्वाड पर उठे सवाल?

ये भी पढ़ें-15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com