विज्ञापन

मनु भाकर का जलवा: 25 गोल्ड, 10 सिल्वर...वर्ल्ड कप में है दबदबा, लंबी है पिस्टल क्वीन के मेडल की लिस्ट

मनु भाकर ने 16 साल की उम्र में अपना पहला मेडल जीता था और उसके बाद से इस शूटर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है.

मनु भाकर का जलवा: 25 गोल्ड, 10 सिल्वर...वर्ल्ड कप में है दबदबा, लंबी है पिस्टल क्वीन के मेडल की लिस्ट
मनु भाकर ने अपने करियर में सबसे अधिक सफलता साल 2018-2019 में पाई थी.

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर का जलवा देखने को मिला था. इस निशानेबाज ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा जीता और फिर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था. मनु आजाद भारत की पहली एथलीट बनीं थी, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीते हो. महज 24 साल की उम्र में मनु ने वो कारनामा कर दिखाया था, जो किसी के लिए सपने के सच होने जैसा था. हालांकि, मनु इससे पहले ही भारत की प्रमुख निशानेबाज के तौर पर खुद को स्थापित कर चुकी थीं.

मनु हरियाणा से आती हैं, जहां से कई मुक्केबाज और पहलवानों ने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते हैं. लेकिन मनु ने शूटिंग में करियर आजमाने का फैसला लिया.  18 फरवरी 2002 को हरियाणा के झज्जर में जन्मीं मनु ने स्कूल के दिनों में टेनिस, स्केटिंग और मुक्केबाजी मुकाबलों में हिस्सा लिया था और आखिरी में शूटिंग को चुना. मनु 16 साल की उम्र में ही शूटिंग स्टार बन गई थीं. 

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2018 में उन्होंने 2018 में मैक्सिको के ग्वाडलहारा में हुए आईएसएसएफ विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वह इस टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बनीं थी. इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ही गोल्ड अपने नाम किया. उसी साल उन्होंने थूथ ओलंपिक्स में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.

मनु आईएसएसएफ विश्व कप में काफी सफल रही हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक कुल 17 मेडल जीते हैं, जिसमें 8 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज हैं. बात अगर पिस्टल क्वीन के करियर में अभी तक जीते गए मेडल की बात करें तो उन्होंने अलग-अलग टूर्नामेंट में 25 गोल्ड पर निशाना लगाया है. मनु हालांकि, अभी तक यूरोपियन चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में व्यक्तिगत पदकों 
पदकों का खाता नहीं खोल पाईं हैं और उनसे इस साल इस सूखे को खत्म करने की उम्मीद होगी.

किस इवेंट में जीते हैं कितने मेडल

ओलंपिक गेम्स: मनु ने ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज जीते हैं. 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में.

यूथ ओलंपिक गेम्स: यूथ ओलंपिक में मनु के नाम एक गोल्ड मेडल है, जो उन्होंने 2018 में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ही जीता था.

आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप: इस टूर्नामेंट में मनु भाकर ने एक सिल्वर जीता है, जो 2022 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में आया था.

आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप: इस चैंपियनशिप में मनु भाकर के नाम पांच मेडल है. चार गोल्ड और एक ब्रॉन्ज. मनु ने यह सभी मेडल 2021 में जीते थे. 25m एयर पिस्टल टीम, 25 मीटर पिस्टल टीम, 10m एयर पिस्टल मिश्रित टीम और 10m एयर पिस्टल इवेंट में मनु ने गोल्ड पर निशाना लगाया था, जबकि 25 मीटर पिस्टल इवेंट में उन्होंने ब्रॉन्ज जीता था.

आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल: इस टूर्नामेंट में मनु भाकर ने 2019 में 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम इवेंट का गोल्ड अपने नाम किया था.

प्रेसिडेंट्स कप: प्रेसिडेंट्स कप में मनु ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम इवेंट में गोल्ड जीतने में सफल हुई हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

आईएसएसएफ विश्व कप: मनु भाकर ने आईएसएसएफ विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. वह 2018 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और 2020 और 2022 को छोड़कर उन्होंने किसी ने किसी इवेंट में मेडल जरूर जीता है. आईएसएसएफ विश्व कप में मनु अभी तक 8 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं. हालांकि, वो 25m पिस्टल इवेंट में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड नहीं जीत पाई हैं. जबकि 2018 के बाद से 10m पिस्टल इवेंट में उन्होंने गोल्ड नहीं मिला है.  

आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप: इस टूर्नामेंट में मनु ने 8 मेडल जीते हैं- पांच गोल्ड और 3 सिल्वर. मनु ने 2018 और 2022 में अलग-अलग इवेंट में गोल्ड और  सिल्वर जीते हैं. 

एशियाई चैंपियनशिप: बात अगर एशियन चैंपियनशिप की करें तो मनु ने 6 मेडल जीते हैं- 3 गोल्ड, 2 सिलवर और 1 ब्रॉन्ज. मनु ने 2019 में तीन अलग-अलग इवेंट में गोल्ड जीते थे. जबकि इस साल उन्होंने 25m पिस्टल इवेंट में सिल्वर अपने नाम किया जबकि पिछले साल उन्होंने 10m एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता था. 

राष्ट्रमंडल खेल: अप्रैल 2018 में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था. उस समय उनकी उम्र मात्र 16 वर्ष थी. उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए यह मेडल अपने नाम किया था.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में मनु भाकर: 2018 में रिकॉर्ड, 2022 में टीम मेडल... एशियाड में ऐसा रहा पिस्टल क्वीन का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का कोच बनने को तैयार है यह दिग्गज, करियर में झटके 2256 विकेट, लेकिन इस बात से लगता है डर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports, Manu Bhaker, Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com