विज्ञापन

100 से ज्यादा सवाल पूछे, वायरल वीडियो भी दिखाए... स्वतंत्र भारद्वाज के साथ पुलिस रिमांड में क्या-क्या हुआ?

एक पॉडकास्ट में बड़े-बड़े दावे करने वाला स्वतंत्र भारद्वाज अब पुलिस की गिरफ्त में है. पूछताछ के दौरान पुलिस टीमों ने उससे कई बार पूछताछ की है.

स्वतंत्र भारद्वाज वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार हो गया था.
NDTV
नई दिल्ली:

खुद को हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पुलिस की रिमांड पर है. जंतर-मंतर पर एक स्टूडेंट एक्टिविस्ट के पिता पर कथित हमले के आरोप में स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस की कई टीमों ने उससे पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान उसे उसके वायरल वीडियो भी दिखाए गए.

स्वतंत्र भारद्वाज का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह खुद कबूल कर रहा था कि जंतर-मंतर पर एक शख्स पर उसने हमला किया था, जिसमें उसका सिर फट गया था. वीडियो वायरल होने के बाद स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई थी. 

इसके बाद शुक्रवार को स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया था. शनिवार को दिल्ली की अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया था.

यह भी पढ़ेंः कौन है स्वतंत्र भारद्वाज, जंतर-मंतर पर ऐसा क्या हुआ था? जिससे दिल्ली से पटना तक मचा बवाल

रिमांड के दौरान क्या-क्या हुआ?

PTI ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि रिमांड के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज से 100 से ज्यादा पूछे गए. उसने कुछ सवालों के जवाब तो दे दिए, लेकिन कई सवालों का कोई जवाब नहीं दे पाया.

सूत्रों ने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसे उसके कई वायरल वीडियो दिखाए और उन वीडियो में उसकी ओर से किए दावों के बारे में भी सवाल-जवाब किए. हालांकि, पूछताछ के दौरान ऐसा नहीं लगा कि उसे कोई पछतावा हो रहा हो.

यह भी पढ़ेंः कभी पटना में भूखों के लिए रोटी बैंक चलाने वाला स्वतंत्र भारद्वाज कैसे बना जंतर-मंतर प्रदर्शन का 'बैड बॉय'?

SC-ST एक्ट और POCSO में केस दर्ज

वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी.

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ SC-ST एक्ट की धाराएं और आपराधिक धमकी के आरोप में FIR दर्ज की थी.

बाद में नाबालिग स्टूडेंट् एक्टिविस्ट की शिकायत पर POCSO के तहत भी अलग से FIR दर्ज की गई. छात्रा ने आरोप लगाया कि अपने पिता पर हुए हमले के खिलाफ आवाज उठाने के बाद उसे ऑनलाइन धमकियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ेंः दो मिनट पुलिस ना आती तो... स्वतंत्र भारद्वाज को पकड़े जाने के बीच पीड़िता और उसके पिता का आया पुराना वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swatantra Bhardwaj, Swatantra Bhardwaj Arrest, Swatantra Bhardwaj Jantar Mantar, Delhi Police, Cockroach Janata Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com