फीफा वर्ल्ड कप के 23वें सीजन का रोमांच फुटबॉल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. मंगलवार यानी कि आज (16 मई 2026) टूर्नामेंट में कुल चार मुकाबले खेले गए. जहां चारों के चारों मैच ड्रॉ रहे. पहला मैच स्पेन और काबो वेर्दे के बीच खेला गया. यह मुकाबला बिना किसी गोल के 0-0 पर समाप्त हुआ. वहीं टूर्नामेंट के दूसरे मैच में बेल्जियम और इजिप्ट की टीम आमने-सामने हुई. यह मुकाबला भी 1-1 की बराबरी के साथ ड्रॉ रहा. तीसरा मैच सऊदी अरब और ऊरुग्वे के बीच खेला गया. यह मैच भी बिना किसी परिणाम के 1-1 की बराबरी के साथ सामाप्त हुआ. आखिरी मुकाबला ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. यह मुकाबला भी बेनजीता रहा और 2-2 के साथ ड्रॉ रहा. जिसके साथ ही पिछले 68 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है. 1958 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब एक दिन में खेले गए सभी के सभी मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. पिछली बार स्वीडन में खेले गए वर्ल्ड कप में यह वाक्या देखने को मिला था.
न्यूजीलैंड का धमाकेदार आगाज
मैच के दौरान न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी आक्रामक रही. टीम ने सातवें मिनट में ही 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. पहला गोल कैप्टन क्रिस वुड के पास पर एलिजाह जस्ट ने दागा. शुरुआती सफलता का असर खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर भी दिखा. उन्होंने अगले गोल के लिए लगातार विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और उनके डिफेंस को भेदने का प्रयास किया.
रामिन रेजाइयान के गोल से ईरान ने की वापसी
शुरुआती पलों में ही गोल खाने के बाद ईरान की टीम ने भी जोरदार वापसी की. खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का मुआयना कराया. जिसका परिणाम यह रहा कि रामिन रेजाइयान ने 32वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया.
दूसरे हाफ में दोनों टीमों की तरफ से दिखे 1-1 गोल
दूसरे हाफ में दोनों टीमों की तरफ से 1-1 गोल देखने को मिले. जिससे यह मुकाबला 2-2 की बराबरी के साथ ड्रॉ हो गया. न्यूजीलैंड की तरफ से 54वें मिनट में एलिजाह जस्ट ने अपना दूसरा गोल दागा. वहीं ईरान की तरफ से 64वें मिनट में इस बार मोहम्मद मोहेब्बी ने सटीक हेडर के साथ कामयाबी हासिल की. इसके बाद दोनों टीमों की तरफ से तीसरे गोल के लिए काफी प्रयास देखे गए. मगर दोनों ही टीमों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं