Dev Kumar Meena And Kuldeep Kumar Vaulters Seen Carrying Poles In E Rickshaw: पोल वॉल्ट स्पर्धा में भाग लेने वाले देश के युवा एथलीट देव कुमार मीणा (Dev Meena) और कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख हर कोई हैरान है. वायरल हो रहे वीडियो में दोनों खिलाड़ियों को सड़क के किनारे एक आम इंसान की तरह देखा जा सकता है. हद तो तब हो गई जब उन्हें एक छोटे से ई-रिक्शा में अपनी पांच मीटर लंबी पोल्स के साथ यात्रा करनी पड़ी. जिसके बाद से हर कोई देश की खेल व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है.
देव और कुलदीप के साथ पहली भी घट चुकी है घटना
यह पहली दफा नहीं हुआ है जब देव और कुलदीप के साथ ऐसी घटना घटी है. जारी साल में ही जब वह इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप से लौट रहे थे. उस दौरान महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित पनवेल रेलवे स्टेशन पर टीटीई ने पोल्स के साथ उनके यात्रा करने पर आपत्ति जताई थी. यहीं नहीं वाद विवाद के वाद टीटीई ने उन्हें यात्रा करने से भी रोक दिया था. मजबूरन उन्हें ट्रेन से उतरना पड़ा. जिसकी वजह से वह वहां करीब पांच घंटे तक फंसे रहे.
Sorry state of affairs for our proud athletes.
— Bengal Metrics (@bengalmetrics) May 25, 2026
Dev Meena and Kuldeep Kumar might be the pole vault national champion and runner-up, as well as the joint national record holders, but their struggle with transporting poles continues.
To their good fortune, the toto driver did not… pic.twitter.com/IKsBoJgNE3
देव मीणा का भावुक बयान
टीटीई की तरफ से की गई इस बदतमीजी के बाद उस दौरान देव मीणा ने एक भावुक वीडियो जारी किया था. जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो सोचिए जूनियर स्तर के खिलाड़ियों साथ क्या होता होगा.
रविवार को ही दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
इस घटना से पहले रविवार को ही दोनों खिलाड़ियों ने पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में 5.45 मीटर की ऊंचाई पार करके एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने रांची में आयोजित प्रतियोगिता में पुरुषों की पोल वॉल्ट के पिछले नेशनल रिकॉर्ड (5.41 मीटर) को बेहतर बनाया. स्वर्ण पदक देव कुमार मीणा के नाम रहा, जबकि कुलदीप कुमार को (काउंटडाउन के आधार पर) रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेस्सी हुए चोटिल, बीच मैच में छोड़ा ग्राउंड, अर्जेंटीना की बढ़ी टेंशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं